फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mc divided shimla city into three zone of water supply

शिमला में क्रमवार होगी पेयजल की आपूति, यहां जानिए किस जोन में कब आएगा पानी

Tue, 29 May 2018 09:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Tue, 29 May 2018 09:20 AM IST
विज्ञापन
mc divided shimla city into three zone of water supply

शहर में पानी को लेकर मचे हाहाकार पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एक्शन मोड में आ गए हैं। सोमवार को सीएम के आदेशों पर नगर निगम ने पानी की आपूर्ति के लिए शहर को तीन जोन में बांटकर क्रमवार पानी की सप्लाई देने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


इसके लिए बाकायदा अगले तीन दिन का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। अब देखना होगा कि महज 22 एमएलडी से नगर निगम कैसे पानी का संकट दूर कर पाता है। 

जोन वन में आज आएगा पानी

mc divided shimla city into three zone of water supply

जोन एक के तहत आने वाले इलाकों में 29 मई यानि मंगलवार को पानी की सप्लाई दी जाएगी। इसमें कसुम्पटी और पंथाघाटी में सुबह सात से दोपहर 12 बजे, छोटा शिमला और विकासनगर में दोपहर चार से

रात 9 बजे तक, पटयोग, कंगनाधार और न्यू शिमला  में सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक, खलीनी में शाम 4 से रात 9 बजे तक और इन वार्डों के साथ लगते क्षेत्रों में पानी दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जोन दो में 30 मई को सप्लाई

mc divided shimla city into three zone of water supply

जोन दो के तहत आने वाले इलाकों में 30 मई को पानी की सप्लाई दी जाएगी। इसके तहत भराड़ी, रुलदुभट्ठा, कैथू, अनाडेल, समरहिल, टूटू, मज्याठ, बालूगंज, कच्चीघाटी, टूटीकंडी, कनलोग, नाभा, फागली और इसके साथ लगते क्षेत्रों में पानी दिया जाएगा।

पेयजल संकट के बीच निगम भी पानी की बर्बादी कर रहा है। जिन इलाकों में पानी की सप्लाई दी जा रही है, वहां दो से चार घंटे तक पानी दिया जा रहा है। ऐसे में ज्यादातर घरों की टंकियां ओवरफ्लो भी हो रही है। 

विज्ञापन

जोन तीन में 31 मई को पानी

mc divided shimla city into three zone of water supply

शहर के तीसरे जोन में 31 मई को पानी की आपूर्ति की जाएगी। इसमें इंजनघर, कृष्णानगर, राम बाजार, लोअर बाजार, जाखू, बैनमोर, संजौली चौक, ढली, मशोबरा, भट्ठाकुफर, शांति

विहार, समिट्री, मल्याणा और इसके साथ लगते इलाकों में भी पानी की आपूर्ति दी जाएगी। नगर निगम रेडियो के जरिये भी लोगों को पेयजल आपूर्ति की अपडेट देगा।

सरकार और नगर निगम के दावों से चकराई जनता

mc divided shimla city into three zone of water supply

शहर में पेयजल आपूर्ति को लेकर सरकार और नगर निगम के दावों और आंकड़ों से जनता चकरा गई है। प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने सोमवार को शहर को मिल रही पानी की आपूर्ति के आंकड़े जारी किए।

बताया कि मई महीने में शहर को 28.93 एमएलडी पानी मिल रहा है जो पिछले साल 35. 64 एमएलडी की तुलना में करीब साढ़े पांच एमएलडी कम है। शहर को सामान्यता 45 एमएलडी पानी की जरूरत पड़ती है।

इस तरह सप्लाई करीब 17 एमएलडी ही घटी है। ऐसे में इतना पेयजल संकट नहीं होना चाहिए। उधर, नगर निगम के आंकड़ों कुछ और ही कह रहे हैं। निगम इन दिनों करीब 22 एमएलडी पंपिंग और 19 एमएलडी शहर को पानी मिलने के आंकड़े जारी कर रहा है। यह सरकार के आंकड़ों से काफी कम है। ऐसे में किसके आंकड़ें सही है, इस पर संशय पैदा हो गया है। 

कई इलाकों में घंटों दी जा रही सप्लाई, टंकियां ओवरफ्लो

mc divided shimla city into three zone of water supply

पेयजल संकट के बीच निगम भी पानी की बर्बादी कर रहा है। जिन इलाकों में पानी की सप्लाई दी जा रही है, वहां दो से चार घंटे तक पानी दिया जा रहा है। ऐसे में ज्यादातर घरों की टंकियां ओवरफ्लो भी हो रही है।

ओकओवर में भी चार घंटे से ज्यादा पानी की सप्लाई दी गई जबकि पंथाघाटी में भी टंकियां ओवरफ्लो होने की सूचना है। लोगों का कहना है कि निगम चार घंटे सप्लाई देने की बजाय रोजाना एक घंटे पानी दे तो बर्बादी नहीं होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed