फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नहीं जानते होंगे कैलेंडर से जुड़ा ये रहस्य, अब बदल चुकेे हैं इसके मायने

Wed, 27 Dec 2017 02:05 PM IST
शिखा पाण्डेय, अमर उजाला, कानपुर
शिखा पाण्डेय, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 27 Dec 2017 02:05 PM IST
विज्ञापन
know about calendar related things
डेमो पिक
कैलेंडर इकलौती चीज है, जो साल भर आपकी आंखों के सामने रहती है। कैलेंडर अब केवल बेडरूम में सजाने, ऑफिस के केबिन को सुंदर बनाने, वर्ष भर के पर्वों और छुट्टियों की तिथियों को जानने में नहीं लगाए जा रहे बल्कि इनके मायने बदल चुकेें हैं। अब लोग अपने यादगार लम्हों को कैलेंडर में सजा रहे हैं। कानपुराइट्स को पसंद आ रहे हैं वे कैलेंडर जिनमें उनकी यादगार तिथियां व फोटोज हों। 

 
know about calendar related things
डेमो पिक
यादों का कैलेंडर
अभी तक कैलेंडर सिर्फ शुभ मुहूर्त, त्योहार की तिथियों आदि से अवगत कराते थे। लेकिन तकनीक ने इन्हें एक नए रूप में प्रस्तुत किया है। जिंदगी के यादगार लम्हों को हर दिन जीने के लिए आप बर्थडे, शादी, बच्चों की तस्वीरों को कैलेंडर में बदलकर न केवल अपने घर में सजा सकते हैं बल्कि अपने मित्रों व रिश्तेदारों को भेंट भी कर सकते हैं।  
 
know about calendar related things
डेमो पिक
अट्रैक्टिव टेबल कैलेंडर  
स्टाइलिश और अट्रैक्टिव टेबल कैलेंडर के साथ अब युवाओं को फेवरेट पर्सनालिटी और फ्रेंड्स के फोटो कैलेंडर्स रास आ रहे हैं। युवाओं ने ट्रेंड को बिल्कुल बदल दिया है। अब धार्मिक चित्र व सीनरी कैलेंडर की डिमाण्ड नाम मात्र ही बची है। अब लोग फेवरेट स्टार्स व फ्रेंड्स के साथ फोटो कैलेंडर्स के ही ऑडर दे रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
know about calendar related things
डेमो पिक
पोस्टर कैलेंडर का नया ट्रेंड 
अभी तक लोग टेबल कैलेंडर ही बनवाते थे लेकिन अब पोस्टर कैलेंडर का ट्रेंड लोगों को खूब भा रहा है। लोग अपनी सिंगल फोटो व कोलाज को एडिट करवाकर स्टीकर पोस्टर कैलेंडर बनवा रहे हैं। इन्हें एक स्थान पर चिपकाकर सुरक्षित रखा जा सकता है। 
 
विज्ञापन
know about calendar related things
डेमो पिक
सबसे पुराना चीनी कैलेंडर  
आज से ठीक 4 द‌िन बाद नया साल आ जाएगा। यह नया साल उस कैलेंडर  के हिसाब से है जिसका आज हम सब इस्तेमाल करते हैं। यह कैलेंडर जूलियस सीजर ने दो हजार साल से भी पहले बनवाया था। वैसे इससे भी पुराना चीन का कैलेंडर है। यह कैलेंडर (इंग आंग ली) है। यह 5000 साल से भी अधिक पुराना है। कहा जाता है अलग-अलग समय पर चीन में 102 तरह के कैलेंडर इस्तेमाल हुए। बाद में 1911 में यहां भी आजवाला ग्रेगोरियन कैलेंडर अपना लिया गया। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed