फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS:'खौफ-गम' को हरा कर बेटा बना लेफ्टिनेंट, कुछ ऐसी है श्रीकांत मिश्रा की दास्तां

Wed, 27 Dec 2017 09:34 AM IST
ओपी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर
ओपी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 27 Dec 2017 09:34 AM IST
सार

- ज्वाइनिंग लेटर लेकर मां से मिलने कानपुर आए श्रीकांत
- हाईस्कूल की परीक्षा से दो दिन पहले हुई थी पिता की हत्या

विज्ञापन
Lieutenant Shrikant mishra story
लेफ्टिनेंट श्रीकांत

मुझे इस बात की खुशी है कि मैंने पिता का सपना पूरा किया है। यदि वह आज होते तो बहुत खुश होते, उनकी कमी को पूरा तो नहीं किया जा सकता, लेकिन उनके सपने को साकार करने का मैं पूरा प्रयास कर रहा हूं...। सफलता की यह दास्तां है मुश्किलों को जीत लेने वाले कानपुर शहर के बाशिंदे लेफ्टिनेंट श्रीकांत मिश्रा की।


 

Lieutenant Shrikant mishra story
लेफ्टिनेंट श्रीकांत
श्रीकांत जब हाईस्कूल में थे, उनकी परीक्षा शुरू होने के ठीक दो दिन पहले पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पिता की हत्या के बाद परिवार पूरी तरह से टूट गया था।
 
Lieutenant Shrikant mishra story
लेफ्टिनेंट श्रीकांत
श्रीकांत घर के सबसे बड़े बेटे थे। इन हालात में भी ही उन्होंने एग्जाम दिया, उन्हें 92 प्रतिशत नंबर मिलेे थे। इंडियन आर्मी में जाने की चाह ने उन्हें अब लेफ्टिनेंट बना दिया। बेटे की इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है। वह ज्वाइनिंग लेटर लेकर पहली बार घर आए हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lieutenant Shrikant mishra story
लेफ्टिनेंट श्रीकांत
बर्रा आठ में रहने वाली गीता देवी के पति मनोज मिश्रा की 7 मार्च 2011 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मनोज मैथा ब्लॉक में एक प्राइमरी स्कूल में टीचर थे। रंजिश के चलते किदवई नगर में गोली मारी गई थी।
 
विज्ञापन
Lieutenant Shrikant mishra story
लेफ्टिनेंट श्रीकांत
हत्यारोपियों को उम्र कैद की सजा हो चुकी है। परिवार में बेटा श्रीकांत मिश्रा और बेटी नयन मिश्रा हैं। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद गीता देवी ने हिम्मत नहीं हारी और बेटे को पढ़ाया-लिखाया। आज उसी बेटे पर पूरे परिवार को नाज है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed