फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: New BJP working committee for Kanpur-Bundelkhand announced; 21 out of 38 members are new faces

यूपी: कानपुर-बुंदेलखंड भाजपा की नई कार्यसमिति घोषित, 38 में 21 नए चेहरे, ये रही पूरी जानकारी

Thu, 03 Sep 2026 10:49 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 03 Sep 2026 10:49 PM IST
सार

Kanpur News: क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के 10 में आठ, महामंत्री के चार में तीन और मंत्री के 10 पदों पर नए नेताओं को स्थान मिला।

विज्ञापन
UP: New BJP working committee for Kanpur-Bundelkhand announced; 21 out of 38 members are new faces
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

भाजपा के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की नई कार्यसमिति की घोषणा गुरुवार शाम को की गई। प्रदेश और क्षेत्रीय इकाई में अगड़ी जाति के नेताओं को पर्याप्त स्थान न दे पाने वाली भाजपा ने 38 सदस्यीय क्षेत्रीय कार्यसमिति की घोषणा में 21 नए चेहरों को जगह दी है। अब भाजपा की नई क्षेत्रीय कार्यसमिति में अन्य पिछड़ा वर्ग के 14, ब्राह्मण 10, क्षत्रिय चार, वैश्य एक, कायस्थ एक, अल्पसंख्यक दो, अनुसूचित जाति के पांच और अनुसूचित जनजाति के एक नेता हैं। इसके अलावा क्षेत्रीय अध्यक्ष और क्षेत्रीय प्रभारी भी अन्य पिछड़ा वर्ग से हैं।
विज्ञापन


भाजपा की 38 सदस्यीय क्षेत्रीय कार्यसमिति में उपाध्यक्ष के नए चेहरे नरेंद्र राजपूत, भुवन प्रकाश गुप्ता, नीतू सिंह, अखिलेश नाथ दीक्षित, आशीष कोल, अर्चना त्रिपाठी, अमित समाधिया और अरविंद मुखिया हैं। अशोक राजपूत और पवन प्रताप सिंह को भी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। अशोक राजपूत पुरानी कार्यसमिति में भी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष थे और पवन प्रताप सिंह क्षेत्रीय मंत्री थे। वहीं, क्षेत्रीय महामंत्री के पद पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के करीबी आदित्य त्रिवेदी के अलावा शिव सिंह भारती और राजेश पटेल जैसे नए चेहरों को जगह दी गई है।
विज्ञापन


इनके अलावा आनंद सिंह भी क्षेत्रीय महामंत्री बनाए गए हैं। आनंद सिंह पुरानी कार्यसमिति में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष थे। क्षेत्रीय मंत्री के पद पर भाजपा ने पूरी तरह से नए चेहरों को जगह दी है। इनमें वीरेंद्र तिवारी, प्रशांत राव चौबे, मनीष तिवारी, सरदार मनजीत सिंह, शिवेंद्र सिंह शैली, रमेश कुशवाहा, आनंद पटेल, विनोद कुशवाहा, रीता कठेरिया और धीरेंद्र वर्मा का नाम शामिल है। यह सभी पुरानी कार्यसमिति में किसी पद पर नहीं थे। इस तरह से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष में 10 में से आठ, महामंत्री में चार में से तीन और मंत्री के 10 पदों पर नए नेताओं को जगह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बनाए गए क्षेत्रीय कार्यसमिति के सदस्य
सुधा मौर्य, आशा पाल, बसंती लारिया, निधि राजपाल, रागिनी भदौरिया, अमित चिरवारिया, संजय विश्वकर्मा, रामलाल प्रजापति, नीरज श्रीवास्तव, लालबहादुर आर्य, मनोज निषाद, रामनरेश तिवारी, कुलदीप दुबे और बंशीधर श्रीवास।

तीनों पदों पर नाम की घोषणा का इंतजार
कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की 38 सदस्यीय क्षेत्रीय कार्यसमिति की घोषणा हुई। इस बीच क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष और क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री के नाम की घोषणा नहीं हुई। इसे लेकर भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में तरह-तरह की चर्चाएं चलती रहीं।

सामाजिक, जातीय और संगठनात्मक संतुलन का ध्यान रखते हुए 22 जातियों और क्षेत्र के 17 संगठनात्मक जिलों को पूरा प्रतिनिधित्व दिया गया है। पूरा विश्वास है कि संगठन सर्वोपरि की भावना से नवगठित कार्यकारिणी काम कर प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के संकल्पों को धरातल पर साकार करेगी। - राम किशोर साहू, क्षेत्रीय अध्यक्ष, कानपुर-बुंदेलखंड भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed