{"_id":"6a999742155fbf64690d0e3b","slug":"rotten-potato-samosas-supplied-to-railway-canteen-food-department-team-has-them-destroyed-2026-09-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: रेलवे की कैंटीन में सप्लाई करते थे सड़े आलू का समोसा, खाद्य विभाग टीम की छापेमारी में खुली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: रेलवे की कैंटीन में सप्लाई करते थे सड़े आलू का समोसा, खाद्य विभाग टीम की छापेमारी में खुली पोल
Thu, 03 Sep 2026 09:24 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 03 Sep 2026 09:24 PM IST
सार
Kanpur News: खाद्य विभाग की टीम ने डेढ़ क्विंटल सड़ा आलू और 3200 कच्चे समोसे नष्ट करवाए। एक गोदाम सील किया गया। 2384 किलो मैदा भी सीज किया गया।
विज्ञापन
खाद्य विभाग की टीम ने की छापेमारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
रेलवे की कैंटीनों और दुकानों में सप्लाई होने वाले समोसों की गुणवत्ता को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। रेल बाजार की तीन समोसा निर्माण इकाइयों पर छापेमारी में डेढ़ क्विंटल सड़ा आलू मिला, जबकि गंदगी के बीच में रखे 3200 कच्चे समोसे और 25 किलो तैयार आलू मसाला मौके पर नष्ट कराया गया। एक गोदाम को सील करने के साथ 2384 किलो मैदा भी सीज किया गया।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में टीम ने निर्मल कुमार मिश्र की दुकान पर छापा मारा। यहां करीब 150 किलो सड़ा आलू और 400 बिना तले समोसे मिले। टीम ने दोनों को मौके पर ही नष्ट कराया। मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और तैयार समोसे के तीन नमूने जांच के लिए लिए गए। वहीं बन्टू यादव की इकाई में भी खाद्य पदार्थ गंदगी के बीच रखे मिले। जिसपर मक्खी भिनभिना रहीं थीं। मौके पर सिर्फ कर्मचारी मिले। पूछताछ के दौरान टीम ने संचालक को मौके पर बुलाया लेकिन कोई नहीं पहुंचा और खाद्य लाइसेंस भी प्रस्तुत नहीं किया।
इसके बाद टीम ने इकाई को सील कर दिया। यहां 800 कच्चे समोसे और पांच किलो आलू मसाला नष्ट कराया गया। कर्मचारियों से पूछताछ में पता चला कि तीनों इकाईयों पर बनने वाला समोसा रेलवे की कैंटीनों और दुकानों में सप्लाई किए जाते हैं। कार्रवाई के दौरान कुल छह खाद्य नमूने लिए गए हैं। इन्हें प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

2000 समोसे और 20 किलो मसाला नष्ट
हाता नंबर-दो स्थित मोहम्मद शोएब की इकाई में 2000 बिना तले समोसे और 20 किलो तैयार आलू मसाला रखा मिला। इन्हें भी मौके पर नष्ट कराया गया। इसके अलावा परिसर में रखी 48 बोरियों में 2384 किलो मैदा सीज कर दिया गया। यहां से मैदा, रिफाइंड पामोलिन ऑयल और समोसा मसाला-आलू के नमूने लिए गए।