फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Shimla Burglary in Shirgul Maharaj Temple Chaupal

शिरगुल महाराज के मंदिर से करोड़ों की अष्टधातु की 4 मूर्तियां चोरी

Sat, 19 Aug 2017 12:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चौपाल
ब्यूरो/अमर उजाला, चौपाल Updated Sat, 19 Aug 2017 12:56 PM IST
विज्ञापन
Himachal Shimla Burglary in Shirgul Maharaj Temple Chaupal

जिला शिमला के चौपाल में 250 साल पुराने ऐतिहासिक शिरगुल महाराज के मंदिर से वीरवार रात शातिर चोर अष्टधातु की चार बेशकीमती मूर्तियां उड़ा ले गए। इन मूर्तियों की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। आरोपी मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे।

विज्ञापन


मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी में कुछ नकाबपोश कैद हो गए हैं। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई हैं। आरोपियों के स्केच बनाए जा रहे हैं। क्षेत्र की नाकाबंदी कर दी गई है। वारदात में किसी मूर्ति चोर गिरोह का हाथ होने की आशंका है। इससे पहले भी प्रदेश के विभिन्न मंदिरों से मूर्तियां चोरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन



शिरगुल मंदिर के पुजारी दिलीप शर्मा रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह पूजा करने के लिए पहुंचे। उन्होंने देखा कि मंदिर के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ है। अंदर सामान बिखरा पड़ा हुआ था। कुल 11 मूर्तियों में से अष्टधातु की चार मूर्तियां गायब थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय लोगों और चौपाल पुलिस थाने को दी। एसएचओ धर्म सिंह ठाकुर, एएसआई राम गोपाल पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। जांच के दौरान पाया कि मंदिर से अष्टधातु की 4 मूर्तियां गायब हैं।

मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों के स्केच तैयार कर रही है। पुलिस के अनुसार फुटेज में दो-तीन नकाबपोश दिख रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। एएसपी शिमला कुलवंत भी मौके पर पहुंच गए हैं। 

पहले भी उड़ा चुके हैं अष्टधातु की मूर्तियां 
चौपाल क्षेत्र के तीन मंदिरों से इससे पहले भी अष्टधातु की मूर्तियां चोरी हो चुकी हैं। लोग इसके पीछे किसी गिरोह का हाथ बता रहे हैं। क्षेत्र के लंकड़ा बीर, सतका और पबास मंदिरों से करोड़ों रुपये की अष्टधातु की मूर्तियां चोरी हो चुकी हैं।


उनका अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस और प्रशासन के आग्रह पर ही अधिकतर मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, लेकिन चोरियां रुक नहीं रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed