फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Five Killed as Bolero Falls into Gorge at Sirmaur and Kinnaur.

हिमाचल: खाई में गिरी बोलेरो गाड़ियां, दो सैलानियों समेत 5 की मौत

Sun, 26 Feb 2017 04:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 26 Feb 2017 04:42 PM IST
विज्ञापन
Five Killed as Bolero Falls into Gorge at Sirmaur and Kinnaur.

हिमाचल के सिरमौर और किन्‍नौर में हुए सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई हैं। इनमें बच्ची समेत नौ लोग घायल भी हो गए हैं। पहला हादसा सिरमौर जिले में हुआ जहां पर्यटकों से भरी बोलेरो खाई में जा गिरी।

विज्ञापन


यहां शिमला-नाहन वाया कुमारहट्टी सुपर हाईवे पर शुक्रवार देर रात कनलोग के समीप ये बोलेरो गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। हादसे में बोलेरो सवार एक महिला समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 4 अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को सराहां अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद डा. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन के लिए रैफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दोनों मृतक आपस में जेठ और भाभी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात भर गाड़ी में फंसी रही तीन साल की मासूम

Five Killed as Bolero Falls into Gorge at Sirmaur and Kinnaur.

तीन साल की एक नन्ही बच्ची रातभर गाड़ी के नीचे फंसी रही। अब वह सकुशल बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का परिवार शिमला में घूमने के लिए आया था। कादिर अली नामक व्यक्ति की दस दिन पहले ही शादी हुई थी।

शादी के बाद वह अपनी पत्नी, भाई-भाभी और भतीजी के साथ घूमने के लिए शिमला आए थे। दो-तीन दिन शिमला में घूमने के बाद वापस लौट रहे थे। लेकिन, होनी को कुछ और ही मंजूर था। शुक्रवार देर रात को उनकी बोलेरो कार (यूपी-12एम-7941) सराहां के समीप कनलोग नामक स्थान पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

गहरी खाई में गिरने के कारण कार में सवार कादिर अली के भाई और उसकी पत्नी की मौत हो गई जबकि अन्य घायल हो गए। हादसा रात लगभग डेढ़ बजे हुआ बताया जा रहा है। मृतकों में मुजफ्फरनगर निवासी तौकीर फातिमा (24) व सलीम हैदर (32) शामिल हैं।

परिवार के अन्य सदस्य  कादिर अली (27), फिरदोश फातिमा (26), फातिमा (3), चालक रफीक (35) साल बुरी तरह से घायल हो गए। दुर्घटना का पता सुबह करीब पांच बजे उस वक्त लगा जब गाड़ी के नीचे फंसी बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी।

कादिर अली को सुबह होश आया और वह सड़क की तरफ गया। जहां कनलोग के लोगों ने उन्हें देखा और 108 एंबुलैस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया। डीएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस मामला दर्ज कर छाबनीन कर रही है। 

किन्‍नौर में बोलेरो गिरी, तीन की मौत, पांच घायल

Five Killed as Bolero Falls into Gorge at Sirmaur and Kinnaur.

वहीं, किन्नौर जिले के पलिंगी-बरी संपर्क मार्ग पर एक बोलेरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पांच लोग घायल हो गए। हादसे में मारे गए तीनों लोग बारी गांव के रहने वाले हैं। पांचों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी भावानगर लाया गया, जिनमें से चार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रामपुर रैफर कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार 11 बजे के करीब बरी से भावानगर की ओर जा रही एक बोलेरो नंबर एचपी 26 ए 1648 विकासनगर के पास अचानक सड़क से 150 मीटर नीचे गिर गई। हादसे में मंगत राम (62) बरी किन्नौर, शुक्रआ (32) बरी किन्नौर और सुरेंद्र प्रकाश (42) बरी किन्नौर निवासी की मौके पर ही मौत हो गई।

यशवंत सिंह (26) निवासी बरी, राज कुमार निवासी बरी (33), मणी राम (38) बरी, धन कुमार (36), कृष्ण (23) नेपाल मूल के व्यक्ति घायल हो गए। मणी राम का उपचार सीएचसी भावानगर में ही किया जा रहा है। इसके अलावा यशवंत, राज कुमार, धन कुमार और कृष्ण को रामपुर रैफर किया गया है। सभी घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस ने सीएचसी भावानगर पहुंचाया।

शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। एसडीएम सुरेंद्र मोहन ने कहा कि हादसे में मारे गए लोगों के आश्रितों को प्रशासन की ओर से 12-12 हजार रुपये और चार घायलों को पांच-पांच हजार रुपये और एक सामान्य रूप से घायल को चार हजार रुपये की फौरी राहत राशि प्रदान की गई है। विस उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी ने हादसे पर शोक जताया।

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों और घायलों के उपचार के लिए हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। डीएसपी बीडी भाटिया ने हादसे की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारण जांचने में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed