{"_id":"56f26d3a4f1c1b1d33f14d24","slug":"doctors-holiday-cancelled","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेषज्ञ चिकित्सकों की छुट्टियां निरस्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेषज्ञ चिकित्सकों की छुट्टियां निरस्त
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2016 11:20 AM IST
विज्ञापन
पूरे अस्पताल को ही बदलना पड़ेगा : कमिश्नर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बस्ती। होली में हुड़दंग के चलते किसी अनहोनी से निपटने के लिए जिला अस्पताल प्रशासन ने भी तैयारी कर ली है। इमरजेंसी सेवा को बेहतर बनाने के लिए प्रबंध किया गया है। एसआईसी ने बताया कि होली के दिन विशेषज्ञ डॉक्टरों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। सभी को ऑनकॉल चौबीस घंटे उपलब्ध हरने का निर्देश दिया है।
जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ आरकेश ने बताया कि होली के दिन यूं तो अस्पताल में ओपीडी नहीं चलती है। आपातकालीन चिकित्सा सेवा चौबीस घंटे रहेगी। बताया कि दवाएं पर्याप्त मात्रा में इमरजेंसी के स्टाक में रखी गई हैं। ईएमओ की कमी को देेखते हुए सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों की छुट्टियां निरस्त कर दिया गया है। उनको चौबीस घंटे ऑन कॉल उपलब्ध रहने का निर्देश दिया गया है। किसी भी हालत में मरीजों को परेशानी न हो इसका ख्याल रखा जा रहा है। बताया कि जिला अस्पताल के एंबुलेंस स्टाफ को चौकन्ना रहने को कहा है। जिससे मरीजों को लाने ले जाने में कोई परेेशानी न हो।