फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Clerk dead body found on the bench of advocate at hardoi

यूपी: अधिवक्ता के तख्त पर मिली लिपिक की खून से सनी लाश, घर पहुंची मौत की खबर तो मच गया कोहराम

Sun, 14 Jul 2019 07:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 14 Jul 2019 07:53 PM IST
विज्ञापन
Clerk dead body found on the bench of advocate at hardoi
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
हरदोई में शनिवार दोपहर से लापता लघु सिंचाई विभाग के लिपिक का शव रविवार को विकास भवन के निकट अधिवक्ता के तख्त पर पड़ा मिला। सीतापुर शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नेरीकला के मूल निवासी धर्मेंद्र सिंह (54) लघु सिंचाई विभाग में लिपिक थे।
विज्ञापन


वह परिवार के साथ शहर की कोयलबाग कालोनी स्थित सरकारी आवास में रहते थे। रविवार दोपहर 12 बजे विकास भवन के मुख्य द्वार के पास अधिवक्ता के तख्त पर धर्मेंद्र सिंह मृत मिले। वहां मौजूद लोगों ने विभागीय कर्मचारियों और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


धर्मेंद्र की पत्नी ऊषा सिंह मौके पर पहुंचीं। ऊषा ने बताया कि शनिवार दोपहर दो बजे धर्मेंद्र घर से निकले थे और वापस नहीं आए। कई बार मोबाइल पर कॉल करने पर भी जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मेंद्र के परिवार में पत्नी और विवाहित पुत्री एकता सिंह, पुत्र देवेंद्र प्रताप सिंह हैं। मौके पर शहर कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed