फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   head constable shot himself died

हेड कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली, मौत

Thu, 10 Oct 2019 06:46 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Thu, 10 Oct 2019 06:46 AM IST
विज्ञापन
head constable shot himself died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

हाथरस में तैनात हेड कांस्टेबल ने क्षेत्र के गांव क्वारसी स्थित अपने घर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। देर रात हुई घटना से गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस इस घटना को आत्महत्या मानते हुए जांच कर रही है।

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव क्वासरसी निवासी धर्मेन्द्र मोहन पुत्र महेश गौतम हाथरस के किला में तैनात थे। मंगलवार को वह छुट्टी पर थे। देर रात करीब 1.30 बजे उन्होंने खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज से परिजनों में हड़कंप मच गया। परिवार के लोगों में अफरातफरी मच गई और वह मौके की तरफ दौड़ पड़े। परिवार के लोगों ने जब खून से लथपथ हेड कांस्टेबल का शव पड़ा देखा तो उनके होश उड़ गए। परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


उधर चीख पुकार सुनकर गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए। 100 नंबर सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर मिला तमंचा अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल करते हुए साक्ष्य एकत्रित किए। उधर गांव में हेड कांस्टेबल की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि पारिवारिक तनाव के चलते वह परेशान थे इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हांलाकि अभी तक आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिजन भी अभी कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं। घर में मृतक की पत्नी और दो बेटे हैं। सीओ गोपाल सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद भी जांच आगे बढ़ेगी। वहीं इस घटना को लेकर गांव के लोग आश्चर्य मान रहे हैं। उनका कहना है कि कांस्टेबल धर्मेद्र मोहन स्वभाव के बहुत अच्छे थे। सबसे अच्छा व्यवहार रखते थे। गांव में किसी बात को लेकर किसी से कोई तनाव नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed