फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BJP leader Babban Singh expelled

UP: BJP नेता बब्बन सिंह को निष्कासित किया, भाजपा प्रदेश नेतृत्व की कार्रवाई, लेटर जारी; अश्लील वीडियो का मामला

Thu, 15 May 2025 06:51 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 15 May 2025 06:51 PM IST
सार

BJP News: बलिया के भाजपा नेता बब्बन सिंह के खिलाफ कथित वीडियो सामने आने के बाद सवाल उठने लगे जिसके बाद भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने कार्रवाई करते हुए  आरोपी नेता को बर्खास्त कर दिया है। बता दें कि यह एक्शन उनके उस वीडियो पर लिया गया है, जिसमें वे अश्लील हरकत करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
BJP leader Babban Singh expelled
बब्बन सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Politics: बलिया के भाजपा नेता बब्बन सिंह के खिलाफ कथित वीडियो को लेकर कार्रवाई कर दी गई। गुरुवार की देर शाम उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। यह एक्शन उनके उस वीडियो पर लिया गया है, जिसमें वे अश्लील हरकत करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन




भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद सिंह चाैधरी के निर्देश पर विधायक गोविंद नारायण शुक्ल ने कार्रवाई पत्र भी जारी किया है। बब्बन सिंह रघुवंशी को पार्टी से निष्कासित करने का आदेश दे दिया गया है। 
विज्ञापन


वहीं, भाजपा नेता बब्बन सिंह रघुवंशी ने इसे खुद के खिलाफ साजिश बताया है। उन्होंने पत्रकारवार्ता कर कहा है कि यह विधायक केतकी सिंह की चाल है। इसके खिलाफ मैं कप्तान यानी एसपी को पत्रक साैंपकर जांच  की मांग करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई से हड़कंप

चीनी मिल सहकारी संघ रसड़ा के चेयरमैन बब्बन सिंह रघुबंशी का सोशल मीडिया पर वायरल आपत्तिजनक वीडियो को भाजपा ने गंभीरता से लिया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने गुरुवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

प्रदेश महामंत्री व मुख्यालय प्रभारी गोविन्द नारायण शुक्ल की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर जारी वीडियो काफी आपत्तिजनक है। इस तरह की कृत्य की जानकारी प्रदेश मुख्यालय पर हुई है। आपके इस आचरण से पार्टी की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। यह अनुशासनहिनता की श्रेणी में आता है और प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर आपको तत्काल पार्टी से निष्कासित किया जाता है।

भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व ने निष्कासित किया है। आगे जिस तरह का निर्देश आएगा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पार्टी में वह किसी पद पर नहीं थे। बता दें कि बुधवार को शादी समारोह में नर्तकी के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसको लेकर  चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया था ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed