फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   altercation between cps inder dutt lakhanpal and former mla manjit singh dogra

मेले में सरेआम बहस पड़े CPS और कांग्रेस के पूर्व विधायक

Mon, 06 Feb 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़सर (हमीरपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़सर (हमीरपुर) Updated Mon, 06 Feb 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
altercation between cps inder dutt lakhanpal and former mla manjit singh dogra

मुख्य संसदीय सचिव आईडी लखनपाल और पूर्व विधायक मंजीत सिंह डोगरा बड़सर के डुगाड़ के मेले में आपस में उलझ गए। दोनों में काफी देर तक बहस होती रही। पार्टी कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव करते हुए दोनों को शांत करवाया। इससे पहले भी कई बार दोनों नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते आए हैं। 

विज्ञापन


इसके साथ ही कांग्रेसी नेताओं के आपस में उलझने का यह वीडियो सोशल साइट पर भी वायरल हो चुका है। कांग्रेसी नेताओं के आपस में भिड़ने पर भाजपा नेता काफी चुटकी ले रहे हैं। भाजपाइयों का कहना है कि बड़सर कांग्रेस वर्तमान में गुटबाजी की शिकार हो गई है।

विज्ञापन

पहले भी कई बार हो चुकी है नोंकझोंक

altercation between cps inder dutt lakhanpal and former mla manjit singh dogra

इससे पहले भी पूर्व विधायक मंजीत सिंह डोगरा और सीपीएस आईडी लखनपाल के बीच कई बार नोंकझोंक हो चुकी है। बीते साल बिझड़ी में आयोजित जनसभा में तो मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के सामने ही पूर्व विधायक ने हलके के विधायक एवं सीपीएस पर विकास कार्यों के बहाने खूब तंज कसे थे। 

उधर, समाजसेवी एवं जय जवान जय किसान संगठन के संयोजक सीता राम भारद्वाज की कार्यप्रणाली से भी मुख्य संसदीय नाखुश हैं। भारद्वाज प्रदेश कांग्रेस सचिव भी हैं। दोनों में पूर्व में काफी शब्दबाण चल चुके हैं। इसके साथ ही बड़सर ब्लॉक कांग्रेस और बिझड़ी ब्लॉक कांग्रेस भी अपनी प्रतिक्रिया दी चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed