फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth arrested for molesting student

छात्रा से छेड़छाड़ करने पर युवक गिरफ्तार

Tue, 04 Feb 2020 08:27 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested for molesting student
चंडीगढ़। सेक्टर-3 थाने के अंतर्गत एक स्कूल के बाहर दसवीं की छात्रा से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। किसी तरह से आरोपी युवक की चंगुल से छूटकर पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज करके नयागांव निवासी शाहरुख खान को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पर पहले भी छेड़छाड़ का मामला दर्ज है। इस दौरान जब शाहरुख ने छात्रा से केस वापस लेने को कहा तो उसने इंकार कर दिया। वहीं मंगलवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-3 थाना के अंतर्गत एक स्कूल के बाहर दसवीं की छात्रा से छेड़छाड़ हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को बताया कि स्कूल से छुट्टी के बाद आरोपी शाहरुख ने उसका रास्ता रोककर उस पर पहले से दर्ज छेड़छाड़ के मामले को वापस लेने को कहा। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उससे छेड़छाड़ करके मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed