{"_id":"5c665cd9bdec220bb35c396c","slug":"wrestler-yogeshwar-dutt-tweet-on-pulwama-terror-attack","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुलवामा हमले पर योगेश्वर दत्त का ट्वीट- आतंकियों का समर्थन करने वाले भारतीयों को गोली मार दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा हमले पर योगेश्वर दत्त का ट्वीट- आतंकियों का समर्थन करने वाले भारतीयों को गोली मार दो
Fri, 15 Feb 2019 03:18 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 15 Feb 2019 03:18 PM IST
विज्ञापन
योगेश्वर दत्त
- फोटो : pti
पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले ने देश वासियों को झकझोर कर रख दिया है। पहलवान योगेश्वर दत्त ने ट्वीट करके अपना गुस्सा जाहिर किया और बड़ी बात कह दी है। पढ़ें आखिर क्या लिखते हैं खिलाड़ी...
ओलंपियन योगेश्वर दत्त
- फोटो : अमर उजाला
योगेश्वर दत्त ने ट्वीट किया कि अब आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाने का समय आ गया है। भारत देश का जो व्यक्ति आतंकवादी का पक्ष ले उसे भी गोली मार दो, अब बस यही एक रास्ता है। हिंसा का अंत बस हिंसा से ही हो सकता है। मेरे सभी शहीद वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि जय हिन्द, जय भारत...
अब इस ओर सख्त कदम उठाने का समय आ गया है। भारत देश का जो व्यक्ति आतंकवादी का पक्ष ले उसे भी गोली मार दो,अब बस यही एक रास्ता है। हिंसा का अंत बस हिंसा से ही हो सकता है।मेरे सभी शहीद वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि 🙏🙏जय हिन्द, जय भारत 🇮🇳🇮🇳 @PMOIndia @narendramodi #PulwamaAttack
— Yogeshwar Dutt (@DuttYogi) February 14, 2019
योेगेश्वर दत्त
- फोटो : getty
योगेश्वर दत्त ने ट्वीट किया जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले की मैं घोर निन्दा करता हूं। जो घटना हुई उसे तो बदला नहीं जा सकता पर अब बदला लेने का समय जरूर आ गया है। बदला ऐसा होना चाहिए जैसा इज़रायल और अमेरिका लेते हैं। ऐसा बदला कि कोई भी आतंकवादी पैदा होने से पहले हज़ार बार सोचे।
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले की मैं घोर निन्दा करता हूं। जो घटना हुई उसे तो बदला नहीं जा सकता पर अब बदला लेने का समय जरूर आ गया है। बदला ऐसा होना चाहिए जैसा इज़रायल और अमेरिका लेते हैं। ऐसा बदला कि कोई भी आतंकवादी पैदा होने से पहले हज़ार बार सोचे।
— Yogeshwar Dutt (@DuttYogi) February 14, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
योगेश्वर दत्त
- फोटो : अमर उजाला
योगेश्वर दत्त ने ट्वीट किया कि जो लोग J&k में सेना पे पत्थर बरसाते हैं, और जो लोग पत्थर बाजों का पक्ष लेते हैं, ये भी आतंकवादी ही हैं, इनका भी सर्वनाश होना बहुत ज़रूरी है। बहुत आस्तीन के साँप छुपे हैं देश में...
जो लोग J&k में सेना पे पत्थर बरसाते हैं, और जो लोग पत्थर बाजों का पक्ष लेते हैं, ये भी आतंकवादी ही हैं, इनका भी सर्वनाश होना बहुत ज़रूरी है। बहुत आस्तीन के साँप छुपे हैं देश में #PulwamaTerroristAttack
— Yogeshwar Dutt (@DuttYogi) February 15, 2019
विज्ञापन
pulwama attack
गौरतबल है कि पुलवामा में आतंकी हमले 40 जवान मारे गए। हमला उस समय हुआ, सीआरपीएफ के 2547 जवान जम्मू से श्रीनगर जा रहे थे। 75 वाहनों में जवान थे। जैसे ही काफिला पुलवामा पहुंचा, एक एसयूपी कार जवानों की बस से आकर टकरा गई। टक्कर लगने के बाद बस में धमाका हो गया। एक के बाद से तीन बसों में विस्फोट हुए। हमले में करीब 350 किलो विस्फोटक का इस्तेमाल हुआ था। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने सीआरपीएफ हमले की जिम्मेदारी ली है।