{"_id":"5c667a1cbdec224e0121dfac","slug":"protest-and-slogans-against-pakistan-in-punjab-haryana-pulwama-terror-attack","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुलवामा हमले को लेकर पंजाब-हरियाणा में उबाल- 'पाकिस्तान का झंडा जलाया, लगे मुर्दाबाद के नारे'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा हमले को लेकर पंजाब-हरियाणा में उबाल- 'पाकिस्तान का झंडा जलाया, लगे मुर्दाबाद के नारे'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 15 Feb 2019 03:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
विरोध प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पुलवामा आतंकी हमले को लेकर पंजाब और हरियाणा काफी उबल रहा है। लोग सड़कों पर उतर आए और पाकिस्तान का झंडा जलाया। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए रोष जाहिर किया जा रहा है।
2 of 8
विरोध प्रदर्शन
पंजाब के अमृतसर में हाल गेट पर कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान विरोधी नारेबाजी की और पाकिस्तान का झंडा जलाया। प्रमोद कुमार बबला के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। कांग्रेसियों ने मांग की कि सभी शहीद जवानों का बदला लेना चाहिए। दुश्मनों को नेस्तनाबूत कर देना चाहिए, तब जाकर कलेजे को ठंडक मिलेगी।
3 of 8
विरोध प्रदर्शन
पंजाब के अमृतसर में ही मानसिंह गेट पर जगत ज्योति स्कूल के बच्चों ने कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। बच्चों ने हाथ में बैनर लेकर मार्च निकाला। बैनर पर पाकिस्तान विरोधी नारे लिखे हुए थे। इस मौके पर स्कूल के टीचर्स ने कहा कि पुलवामा में हुए आतंकी हमले का बदला सरकार को लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
विरोध प्रदर्शन
हरियाणा के कैथल में भी लोगों में काफी रोष देखने को मिला। नई अनाज मंडी में आढ़तियों और मजदूरों ने मिलकर विरोध प्रदर्शन किया। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए सरकार से बदला लेने की मांग की। सभी प्रदर्शन करते हुए पेहवा चौंक पर पहुंचे और फिर लघु सचिवालय के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
पुलवामा के शहीदों के लिए वकीलों ने रखा नो वर्क डे
5 of 8
विरोध प्रदर्शन
बार एसोसिएशन पठानकोट की ओर से प्रधान एडवोकेट रछपाल ठाकुर के नेतृत्व में शुक्रवार को नो वर्क-डे रखा गया। इस दौरान कश्मीर के पुलवामा में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद द्वारा किए गए आत्मघाती हमले में शहीद हुए 40 सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। कोर्ट के अंदरूनी कामों के साथ-साथ रूटीन ऑफिस वर्क को भी ठप रखा गया। प्रधान रछपाल ठाकुर ने कहा कि अब वक्त है कि सरकारें ‘कड़ी निंदा’ के बजाय कोई ठोस कदम उठाया जाए। इस मौके पर वाइस प्रधान रविन्द्र जग्गी, सचिव सुलक्षण सिंह, संयुक्त सचिव नितिन डोगरा, खजांची विजय अबरोल और एग्जीक्यूटिव सदस्य ममता उपस्थित थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।