फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Wrestler Yogeshwar Dutt people aware of traffic rules

ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सड़क पर उतरे पहलवान योगेश्वर दत्त

Sun, 15 Sep 2019 03:15 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 15 Sep 2019 03:15 AM IST
सार

-योगेश्वर दत्त के साथ एएसपी उदय सिंह मीणा, डीएसपी ट्रैफिक डॉ.रवींद्र कुमार व जितेंद्र कुमार के साथ सड़क पर उतरे
-अभियान के दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों में स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालयों में छात्र एवं छात्राओं ने लोगों को जागरुक किया

विज्ञापन
Wrestler Yogeshwar Dutt people aware of traffic rules
पहलवान योगेश्वर दत्त ने लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालना के लिए जागरूक किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए ओलंपियन पहलवान योगेश्वर दत्त आगे आये हैं, उन्होंने सोनीपत की सड़कों पर घूमकर लोगों को जागरूक किया साथ ही कहा कि नियमों का पालना करोगे तो भारी भरकम जुर्माने से बचोगे। 

विज्ञापन


जागरूकता अभियान के दौरान एक महिला बिना हेलमेट के युवती के साथ स्कूटी पर सवार होकर आई। जिस पर योगेश्वर दत्त ने उनके सामने हाथ जोड़कर कहा कि ताई हेलमेट लगाया कर और बालकां नै भी या बात समझाया कर। ताई जीवन बहुत सै। 
विज्ञापन


ओलंपियन पहलवान योगेश्वर दत्त ने शनिवार को शहर की सड़कों पर जाकर लोगों को ट्रैफिक नियमों की पालना के लिए जागरूक किया। उन्होंने गुलाब के फूल देकर नियमों की पालना का पाठ पढ़ाया। वहीं महिलाओं के सामने उन्होंने हाथ जोड़कर नियमों की पालना की गुजारिश की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः डैमेज कंट्रोलः रिश्वतखोरी से परेशान ट्रैफिक पुलिस, बैठक में परिवार संग आएंगे कांस्टेबल व होमगार्ड

योगेश्वर दत्त के साथ एएसपी उदय सिंह मीणा, डीएसपी ट्रैफिक डॉ.रवींद्र कुमार व जितेंद्र कुमार के साथ सड़क पर उतर आए। ओलंपियन योगेश्वर दत्त ने वाहन चालकों को संशोधित वाहन अधिनियम के विषय में जानकारी दी। नियमों की पालन ना करने वाले वाहन चालकों को गुलाब के फूल देकर भविष्य में नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया है। 


अभियान के दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों में स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालयों में छात्र एवं छात्राओं को तथा ट्रक यूनियन, कैंटर यूनियन, ऑटो यूनियन, ढाबों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी पुलिस टीम के साथ जाकर लोगों को नियमों के प्रति जागरूक किया। 

ये भी पढ़ेंः 20 साल चलने का दावा, 20 माह में टूट रही सीमेंटेड सड़कें

साहब! आरटीओ कार्यालय में लाइसेंसी बनवाने में आती है दिक्कत 
ट्रक यूनियन में जागरूकता कार्यक्रम के दौरान वाहन चालकों ने आरटीओ कार्यालय में लाइसेंस व कागजात बनाने की प्रक्रिया में देरी की बात कही। उनका कहना था कि चक्कर लगाने के बाद भी उनकी सुनवाई नहीं होती। जिस पर डीएसपी डॉ.रवींद्र कुमार ने कहा कि वह अपनी समस्या को लिखित में दें। उनकी समस्या के बारे में एसपी के माध्यम से डीसी को अवगत कराया जाएगा। जिससे वाहन चालकों की समस्या को जल्द दूर कराया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed