{"_id":"5d7d1cba8ebc3e016c13933d","slug":"cemented-roads-case-faridabad-news-noi461295995","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 साल चलने का दावा, 20 माह में टूट रही सीमेंटेड सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 साल चलने का दावा, 20 माह में टूट रही सीमेंटेड सड़कें
विज्ञापन
एनआईटी-एक नाथी चौक के पास टूट सड़क, जो मरम्मत के बाद और ज्यादा खतरनाक हो गई है।
- फोटो : Faridabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। नगर निगम शहर में सीमेंटेड सड़कों का जाल बिछा रहा है मगर जिन सीमेंटेड सड़कों के 20 साल तक चलने का दावा किया जाता है, वह घटिया निर्माण सामग्री के कारण 20 माह में ही टूट रही हैं। कई सड़कों पर तो यह हाल है कि वह पूरी तरह उखड़ गई है और मजबूती के लिए डाले गए लोहे के सरिये तक बाहर निकल आए हैं। ऐसे में निगम अधिकारियों पर अंगुलियां उठने लगी हैं। एनआईटी-एक एच ब्लॉक आर्य समाज रोड की खस्ता हाल की शिकायत निगमायुक्त अनीता यादव के पास पहुंची है, जिसमें उन्होंने जांच करवा ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने की बात कही है।
एनआईटी-एक आर्य समाज रोड की सीमेंटेड सड़क का निर्माण अक्तूबर 2016 में हुआ था। विधायक सीमा त्रिखा ने इसका शुभारंभ किया था। मगर निर्माण के कुछ ही समय के बाद सड़क टूटनी शुरू हो गई थी। तत्कालीन निगमायुक्त सोनल गोयल ने सड़क का निरीक्षण कर उसकी मरम्मत के आदेश भी दिए थे। मगर सड़क दो साल भी नहीं चल पाई और पूरी तरह टूट गई है। अब तो आलम यह है कि कई स्थानों पर सड़क में मजबूती के लिए डाले गए सरिये भी बाहर निकल आए हैं। आर्य समाज रोड नाथी चौक पर तो बहुत ही बुरा हाल है। मरम्मत के बाद सड़क और ज्यादा खतरनाक हो गई है, जिससे वहां अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती है। स्थानीय लोग पिछले एक साल से निगम अधिकारियों को इस संबंध में कई बार शिकायत कर चुके हैं, मगर किसी ने सुनवाई नहीं की।
सात माह में ही धस गई थी सड़क
आर्य समाज रोड निवासी संदीप चावला बताते हैं कि सड़क बनने के करीब सात माह बाद ही उनके घर के सामने सड़क का एक बड़ा हिस्सा बरसात में धस गया था। निर्माण के दौरान निगम अधिकारियों ने दावा किया था कि सड़क कम से कम 20 साल तक चलेगी, मगर 20 महीने भी नहीं चल पाई। आज इस सड़क पर जगह-जगह ऊपरी हिस्सा झड़ गया है और रोड़ी निकल आई है। दो-तीन स्थानों पर तो लोहे के सरिये भी बाहर आ गए हैं।
विज्ञापन
पानी निकासी की व्यवस्था नहीं, जमा हो जाता है पानी
एनआईटी-एक एच ब्लॉक निवासी हेमंत खत्री बताते हैं कि सड़क निर्माण के दौरान निगम अधिकारियों ने पानी निकासी की व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया और जल्दबाजी में सड़क बनवा दी। इसका खामियाजा अब लोगों को भुगतना पड़ रहा है। बरसात के बाद सड़क पर पानी जमा हो जाता है। निकासी नहीं होने के कारण कई-कई दिन तक पानी सड़क पर जमा रहा है। इसमें भी अगर सीवर जाम हो तो गंदे पानी से बदबू उठने लगती है।
सेक्टर-21 मार्बल मार्केट और गौंछी सड़क भी टूटी
एनआईटी-एक आर्य समाज रोड ही नहीं सेक्टर-21सी मार्बल मार्केट के पीछे बनाई गई सीमेंटेड सड़क भी करीब एक साल पहले बनी थी। मगर छह माह में वह भी टूट गई। इसी तरह मुजेसर फाटक से पहले गौंछी ड्रेन से सेक्टर-22 शमशान घाट तक करीब छह माह पहले ही बनी सड़क टूट गई थी। यह आलम तो तब था, जब उस रोड पर ज्यादा ट्रैफिक नहीं है। हालांकि मामला सुर्खियों में आने के बाद ठेकेदार ने उसे दोबारा बनाना शुरू कर दिया था।
कोट
एनआईटी-एक आर्य समाज रोड की खस्ताहाल सड़क की शिकायत मिली है। उसकी जांच करवाई जाएगी। यदि ठेकेदार का भुगतान नहीं हुआ होगा तो उसकी राशि रोकी जाएगी और उसे ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। - अनीता यादव, नगर निगम आयुक्त फरीदाबाद