{"_id":"63617363ec47f27ac42aefec","slug":"voting-will-be-held-for-sarpanch-and-panch-in-nine-districts-of-haryana-on-wednesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Panchayat Election: नौ जिलों में मतदान आज, शाम को आएंगे सरपंच व पंच के परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Panchayat Election: नौ जिलों में मतदान आज, शाम को आएंगे सरपंच व पंच के परिणाम
Wed, 02 Nov 2022 01:00 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 02 Nov 2022 01:00 AM IST
सार
नौ जिलों में जिला परिषद और ब्लॉक समिति के लिए 30 नवंबर को मतदान हो चुका है। अब पंच और सरपंच बनने के लिए दावेदारों ने पूरी ताकत झोंकी हुई है। 133 सरपंच और 17158 पंच सर्वसम्मति से चुने जा चुके हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : i stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में प्रथम चरण के नौ जिलों में बुधवार को सरपंच-पंच के लिए मतदान होगा। भिवानी, झज्जर, जींद, कैथल, महेंद्रगढ़, नूंह, पंचकूला, पानीपत और यमुनानगर जिले में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। मतदान के तुरंत बाद परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। रात 8 बजे से लेकर 10 बजे तक जीतने और हारने वाले की तस्वीर साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
राज्य चुनाव आयोग ने मतदान को लेकर तमाम तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान प्रक्रिया में शामिल होने वाली अधिकारी और कर्मचारी बूथों पर पहुंच चुके हैं। इन नौ जिलों में जिला परिषद और ब्लॉक समिति के लिए 30 नवंबर को मतदान हो चुका है। अब पंच और सरपंच बनने के लिए दावेदारों ने पूरी ताकत झोंकी हुई है। 133 सरपंच और 17158 पंच सर्वसम्मति से चुने जा चुके हैं।
विज्ञापन
11284 सीटों पर 28223 उम्मीदवार
- पद सीटें उम्मीदवार पुरुष महिलाएं
- सरपंच 2474 11391 6044 5347
- पंच 8810 16832 9593 7239