फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vikrant was ill since Corona, a large quantity of medicines were found in his room

Chandigarh News: कोरोना के बाद से विक्रांत चल रहे थे बीमार, कमरे में बड़ी मात्रा में मिलीं दवाएं

Thu, 24 Jul 2025 12:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Vikrant was ill since Corona, a large quantity of medicines were found in his room
चंडीगढ़। सेक्टर-11 में सोमवार को सेक्टर-33 टेंडर हार्ट स्कूल के प्रिंसिपल 60 साल के विक्रांत सूरी ने घर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार विक्रांत कोरोना के बाद से बीमार चल रहे थे। पिछले कुछ समय से वह ज्यादा बीमार थे। घटनास्थल पर बड़ी मात्रा में दवाएं पड़ी थीं। पुलिस के अनुसार 60 वर्षीय प्रिंसिपल विक्रांत सूरी सुबह स्कूल के लिए निकले थे लेकिन रास्ते से वापस आकर घर आ गए और अंदर से कुंडी लगा ली। जब परिजनों को पता लगा कि प्रिंसिपल ने कुंडी लगा ली है तो उन्होंने दरवाजा खोलने की कोशिश की। इसी दौरान प्रिंसिपल ने खुद को गोली मार ली। मृतका की बेटी और पत्नी तुरंत उन्हें पीजीआई ले गए। जहां उन्हें मृत बता दिया। विक्रांत सूरी अपनी पत्नी और एक बेटी के साथ रहते थे। घटना के समय उनकी बहन, बेटी और पत्नी घर में ही थीं। उनकी दो बेटियां हैं। एक बेटी शादीशुदा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed