फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   vegetable rates increase

सस्ता हुआ प्याज तो टमाटर 80 पर पहुंचा आज

Tue, 05 Nov 2013 11:49 PM IST
राजेश ढल्ल/चंडीगढ़
राजेश ढल्ल/चंडीगढ़ Updated Tue, 05 Nov 2013 11:49 PM IST
विज्ञापन
vegetable rates increase

दिवाली के बाद टमाटर और फ्रासबीन ने प्याज की राह पकड़ ली। बेशक प्याज की कीमत पहले से कम हो गई है, लेकिन टमाटर अब जरूर 80 रुपये किलो बिक रहा है।

विज्ञापन


सब्जी खरीदने आए शहरवासी भी टमाटर की बढ़ी हुई कीमत सुनकर हैरान रह गए। इसके साथ ही फ्रासबीन की कीमत भी 80 रुपये किलो पहुंच गई है।

सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि इन दोनो की सप्लाई हिमाचल से हो रही है। टमाटर की मंगलवार को सेक्टर-26 मंडी में सिर्फ एक गाड़ी ही आई, जबकि शहर में 6 छोटी गाड़ी की खपत है।
विज्ञापन


एक गाड़ी में तीन टन टमाटर होता है। सोमवार को टमाटर की कीमत 35 रुपये किलो थी।

टमाटर के रेट इस लिए भी कम होने की उम्मीद नहीं है क्योंकि लोकल टमाटर की फसल आने में अभी करीब एक माह का समय है।

इस लिए बढ़े रेट
स्माल सेलर वेजिटेंबल एसोसिएशन के अध्यक्ष देसराज का कहना है कि इस समय शिमला से शहर में टमाटर की सप्लाई हो रही है। उनका कहना है कि पहाड़ी टमाटर का सीजन खत्म होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ एक सप्ताह का सीजन रह गया है। लोकल टमाटर न शुरू होने और हिमाचल से सप्लाई में कमी न होने के कारण रेट बढ़ गए है।

देसराज का कहना है कि पिछले तीन दिन से कोई भी गाड़ी मंडी में टमाटर की नहीं आई है। इससे टमाटर का रेट 80 रुपये तक पहुंच गया।

प्याज का स्टाल बंद
मार्केट कमेटी की ओर से प्याज का स्टाल बंद कर दिया है। जबकि, मंगलवार को प्याज 50 रुपये किलो बिका है। दिवाली से पहले ही स्टाल बंद कर दिया गया था।

प्रशासन को लगाने चाहिए रेट के बोर्ड
फासवेक अध्यक्ष पीसी सांघी का कहना है कि शहर में लगने वाली मंडियों में सभी सब्जी और फलों का रेट तय किया जाता है और यह रेट प्रिंट भी किए जाते हैं।

इसी तरह से सेक्टर-26 मंडी में भी प्रवेश द्वार पर बोर्ड लगाए जाने चाहिए, जिसमे मार्केट कमेटी सभी का रेट तय करके लोगों की सुविधा के लिए उस पर प्रिंट करें, ताकि कमेटी का रेट पर कंट्रोल हो सके।

मार्केट कमेटी के चेयरमैन दिनेश महाजन का कहना है कि सप्लाई कम आने से टमाटर का रेट बढ़ गया है। उनका कहना है कि मंगलवार को परचून में टमाटर 80 रुपये में बिका है।

उनका कहना है कि अगर प्रशासन प्याज की तरह नो प्रोफिट नो लास पर टमाटर बेचने की मंजूरी देता है तो मार्केट कमेटी इसके लिए भी स्टाल लगाने के लिए तैयार है।

मूली सबसे सस्ती
सर्दी ने भी शहर में दस्तक दे दी है ऐसे में आप मूली के पराठों का जमकर स्वाद ले सकते है क्योंकि मूली की कीमत सिर्फ 4 रुपये किलो है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed