फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   UT asks Haryana to probe allotment of house to Barala

बेटे की करतूत से सुभाष बराला की मुश्किलें बढ़ीं, बंगला खाली करने का फरमान

Sun, 13 Aug 2017 09:22 AM IST
विशाल पाठक/अमर उजाला, चंडीगढ़
विशाल पाठक/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 13 Aug 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
UT asks Haryana to probe allotment of house to Barala
बराला को खाली करना होगा मंगला का बंगला
हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को सीएम हरियाणा के राजनीतिक सचिव दीपक मंगला के नाम पर अलॉट सरकारी बंगले को खाली करने का फरमान सुनाया गया है। यूटी प्रशासन ने हरियाणा सरकार को हाउस अलॉटमेंट में हुए इस हेरफेर पर सख्त कार्रवाई करने को कहा है। और जल्द से जल्द बराला से सरकारी बंगला लेकर दीपक मंगला को सौंपने को कहा है। अगर एक हफ्ते के अंदर सुभाष बराला दीपक मंगला के नाम पर अलॉट सरकारी आवास खाली नहीं करते हैं, तो उन पर कार्रवाई करने के लिए भी कहा गया है। 
विज्ञापन


दीपक मंगला ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि सरकार ने यह सरकारी बंगला मेरे नाम पर अलॉट किया है। लेकिन सुभाष बराला मेेरे पुराने साथी व सहकर्मी हैं। मंगला ने कहा मैंने सुभाष बराला के साथ लंबे समय तक काम भी किया है। सुभाष बराला जब चंडीगढ़ आते हैं, वह मेरे सरकारी आवास पर रहते हैं। मंगला ने कहा इसमें मुझे कोई आपत्ति नहीं है। 
विज्ञापन


बता दें कि सीएम हरियाणा पूल के तहत सेक्टर-7 का  मकान नंबर-74  राजनीतिक सचिव दीपक मंगला के नाम पर अलाट है। जबकि हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला यहां अवैध ढंग से रह रहे हैं। सरकारी फाइलों में बाकायदा दीपक मंगला के नाम पर यह सरकारी आवास अलाट है। इसके बावजूद हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला यहां पर कैसे रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-3 का मकान नंबर-51 भी बराला के नाम पर

UT asks Haryana to probe allotment of house to Barala
अलॉटमेंट रिकार्ड में सेक्टर-3 का मकान नंबर-51 भी बराला के नाम पर
हरियाणा हाउस अलॉटमेंट रिकार्ड में सेक्टर-3 में मकान नंबर-51 हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के नाम पर अलाट हुआ है। जबकि प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला सेक्टर-7 के मकान नंबर-74 में रह रहे हैं। उधर, दीपक मंगला इस समय पंचकूला के सेक्टर-12 में  रह रहे हैं।

सेक्टर-7 में हरियाणा सीएम पूल के तहत 8 मंत्रियों को घर अलॉट
यूटी हाउस अलाटमेंट डिपार्टमेंट से मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-7 में 8 सरकारी वीवीआईपी घर मंत्रियों व अफसरों को अलाट किए गए हैं। सेक्टर- 7 में मकान नंबर-68, 70, 72, 73,74,75,76 और 78 हरियाणा के मंत्रियों व अफसरों के नाम पर हैं।

चंडीगढ़ पुलिस ने इसी घर पर चिपकाया था नोटिस
चंडीगढ़ पुलिस ने बीते बुधवार सुबह 7 बजे सेक्टर-7 स्थित मकान नंबर-74 पर की दीवार पर हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला के नाम पर नोटिस भी चिपकाया था। नोटिस में बाकायदा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे को पुलिस की जांच में शामिल होेने के लिए नोटिस किया गया था।

हमने हरियाणा सरकार को इसकी जांच करने के लिए कहा है, यह मकान हरियाणा सीएम पूल के तहत अलॉट हुआ है, इसलिए हरियाणा सरकार को ही इस पर कार्रवाई करनी होगी।- जितेंद्र यादव, सेक्रेटरी हाउस अलॉटमेंट, चंडीगढ़ प्रशासन 

सुभाष बराला मेेरे साथी हैं, जब वह चंडीगढ़ आते हैं तो वह यहां ठहरते हैं, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह सही है कि यह सरकारी आवास मेरे नाम पर ही अलॉट है।- दीपक मंगला, राजनीतिक सचिव, सीएम हरियाणा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed