{"_id":"63ed05878a21cfb108023de6","slug":"uproar-during-wedding-ceremony-in-abohar-of-punjab-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के मंडप में हंगामा: दूसरी शादी कर रहा था व्यक्ति, पहली पत्नी बच्चे संग पहुंची तो बैरंग लौटी बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के मंडप में हंगामा: दूसरी शादी कर रहा था व्यक्ति, पहली पत्नी बच्चे संग पहुंची तो बैरंग लौटी बरात
Wed, 15 Feb 2023 09:53 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 15 Feb 2023 09:53 PM IST
सार
चौकी कल्लरखेड़ा के एएसआई दविंद्र सिंह ने बताया कि कुलदीप कौर की शिकायत के आधार पर उन्होंने शादी रुकवा दी है और मामले की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पंजाब के अबोहर जिले में पहली पत्नी के होते दूसरा विवाह करने वाले दूल्हे के अरमान पर पानी उस समय फिर गया जब पहली पत्नी बच्चे और परिवार को लेकर मंडप में पहुंच गई और जमकर हंगामा मचा दिया। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शादी रुकवाई। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, विवाद बढ़ता देख सभी बराती एक-एक करके खिसक गए।
विज्ञापन
पीड़िता कुलदीप कौर के परिजनों ने बताया कि वर्ष 2019 में कुलदीप कौर की शादी जलालाबाद गांव अराइयांवाला (मोहकमवाला) निवासी सुखविंद्र सिंह से हुई थी। शादी के एक वर्ष बाद ही उनके घर बेटी ने जन्म लिया लेकिन पिछले काफी समय से कुलदीप कौर की अपने पति सुखविंद्र सिंह से अनबन चल रही थी।
विज्ञापन
इसके चलते वह कई महीनों से अपने मायके में ही रह रही थी। कुलदीप कौर ने बताया कि आज उसे सूचना मिली कि उसका पति सुखविंद्र सिंह दूसरा ब्याह रचा रहा है। जिसके चलते वह अपने परिजनों के साथ अबोहर के गांव कल्लरखेड़ा पहुंची। जहां पर विवाह का मंडप सजा हुआ था और दूल्हे ने फेरे तक ले लिए थे। इसके बाद उन्होंने लडक़ी वालों को सारी कहानी बता दी।
विज्ञापन
मामले का खुलासा होते ही लड़की वालों ने विवाह की सारी रस्में रोक दी और पुलिस को बुला लिया। चौकी कल्लरखेड़ा पुलिस को पूछताछ में दूल्हे पक्ष के लोगों ने कहा कि वह तो अपने छोटे बेटे का विवाह करने आए थे जबकि दुल्हन के परिजनों ने उनके इस झूठ का खुलासा कर दिया और कहा कि सुखविंद्र सिंह के परिजनों ने उन्हें भी धोखे में रखकर यह बताया कि उसका तलाक हो चुका है। इसके बाद वह लोग शादी करने पर राजी हुए लेकिन ऐन वक्त पर खुलासा होने से उसकी बेटी की जिंदगी बर्बाद होने से बच गई।
इधर, चौकी कल्लरखेड़ा के एएसआई दविंद्र सिंह ने बताया कि कुलदीप कौर की शिकायत के आधार पर उन्होंने शादी रुकवा दी है और मामले की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शादी के मंडप में बवाल होने के बाद बड़ी संख्या में गांव के लोग भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने धोखे में रखकर लड़की की जिंदगी बर्बाद करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।