{"_id":"ebc0f3c3a268e377c17d1a66c91b9172","slug":"two-hundred-indian-will-go-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर भारत से दो सौ लोग जाएंगे पाकिस्तान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर भारत से दो सौ लोग जाएंगे पाकिस्तान
अमर उजाला, कालका
Updated Tue, 17 Dec 2013 07:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदर्श कालोनी (कालका) निवासी कृष्ण चक्रवर्ती 19 दिसंबर गणेश चतुर्थी के अवसर पर पाकिस्तान स्थित कटास राज जाएंगे।
विज्ञापन
चक्रवर्ती ने बताया कि यमुनानगर की सनातन धर्म सभा के सहयोग से उन्हें यह मौका मिला है। उन्होंने बताया कि इस यात्रा में उनके साथ उत्तर भारत से करीब 2 सौ लोग जाएंगे।
उन्होंने बताया कि पांच दिवसीय इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों में आपसी सद्भावना और भाईचारे को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि यह उनकी चौथी पाकिस्तान यात्रा है।
विज्ञापन
मंगलवार को पंचकूला नगर-निगम के सीनियर डिप्टी मेयर संगत सिंह नंदा, पूर्व पार्षद सतीश भट्ट, हरभजन सिंह और श्री परशुराम ब्राह्मण उत्थान सभा के संस्थापक एवं संचालक विवेक गौतम ने बताया कि कृष्ण चक्रवर्ती धार्मिक व्यक्ति के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं।
विज्ञापन
लोगों ने कृष्ण चक्रवर्ती को फूल माला पहना उनकी यात्रा मंगलमय होने की कामना की। इस मौके पर इस मौके पर नरेश धीमान, शिव, रविन्द्र शर्मा, रामावतार, सिमरन, संजीव अग्रवाल, हरप्रीत सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।