फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Transfer or posting orders of 15 IAS officers issued in Haryana

हरियाणा: रेवाड़ी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ के डीसी बदले, 15 आईएएस अधिकारियों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी

Sat, 07 May 2022 11:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 07 May 2022 11:58 PM IST
सार

मोहम्मद शाइन को खान एवं भूगर्भ, अंशज को हाउसिंग से हटाया गया। श्याम लाल पूनिया चरखी दादरी के डीसी लगाए गए हैं। जय कृष्ण अभीर महेंद्रगढ़ के नए डीसी होंगे।

विज्ञापन
Transfer or posting orders of 15 IAS officers issued in Haryana
चंडीगढ़ - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा सरकार ने शनिवार शाम 15 आईएएस अधिकारियों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। तीन जिलों के डीसी को बदला गया है। अशोक गर्ग रेवाड़ी के डीसी होंगे। श्याम लाल पूनिया चरखी दादरी के डीसी लगाए गए हैं। जय कृष्ण अभीर महेंद्रगढ़ के नए डीसी होंगे।

विज्ञापन


सरकार ने अफसरशाही में फेरबदल करते हुए सात वरिष्ठ आईएएस को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। मोहम्मद शाइन को खान एवं भूगर्भ विभाग और अंशज सिंह को हाउसिंग फार ऑल से हटा दिया है। अनिल मलिक सीईओ फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथारिटी का जिम्मा भी देखेंगे। पंकज यादव को डीजी एससी, बीसी वेलफेयर, अजीत बाला जोशी को डीजी हाउसिंग फार ऑल, मुख्य प्रशासक हाउसिंग बोर्ड का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन


जगदीप सिंह सीईओ हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड होंगे। केएम पांडुरंग को सलाहकार नागरिक उड्डयन, डीके बेहरा को निदेशक खान एवं भूगर्भ विभाग, यश गर्ग को विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स कम्युनिकेशन का अतिरिक्त जिम्मा मिला है। रेवाड़ी के डीसी यशेंद्र सिंह निगमायुक्त पानीपत, रितु विशेष सचिव तकनीकी शिक्षा विभाग, रामकुमार सिंह विशेष सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, राहुल हुड्डा निगमायुक्त हिसार व आनंद शर्मा एसडीएम इंद्री लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed