फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   traffic out of control in chandigarh PGI

आउट ऑफ कंट्रोल हुआ पीजीआई का ट्रैफिक

Fri, 13 Dec 2013 08:49 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़।
अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Fri, 13 Dec 2013 08:49 AM IST
विज्ञापन
traffic out of control in chandigarh PGI
पीजीआई में ओवरस्पीड वाहन बेलगाम हो रहे। इससे मरीजों की जान पर आफत आ रही है। रोजाना से दो से तीन एक्सीडेंट के मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन


पीजीआई की ओर से इन वाहनों को रोकने के लिए कोई इंतजाम नहीं है। न तो बैरिकेड लगे हैं और न ही गति अवरोधक।

साथ ही ट्रैफिक पुलिस की ओर से भी इन वाहनों के चालान नहीं काटे जा रहे। अस्थाई तौर पर जो स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं, उससे मरीजों की परेशानी कम होने के बजाय बढ़ गई है।

पीजीआई में आने वाले मरीज भी मानते हैं कि यहां पर ट्रैफिक आउट ऑफ कंट्रोल है और इस पर लगाम लगनी चाहिए।

न्यूनतम स्पीड 30 है
पीजीआई की ओर से बनाए गए मानक के मुताबिक संस्थान के अंदर आने वाले वाहनों की स्पीड 30 किलोमीटर प्रति घंटा के हिसाब से निर्धारित की गई है। यहां पर वाहनों की स्पीड निर्धारित से कहीं ज्यादा होती है।
विज्ञापन


वाहन चालक काफी तेजी से हार्न बजाते हुए अस्पताल में दाखिल होते हैं। रोड चौड़ी होने के कारण चालक भी इसका भरपूर फायदा उठाते हैं। प्रेशर हॉर्न की आवाज से मरीजों और डाक्टर व स्टाफ को भी परेशानी आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानक पर खरे नहीं उतरते स्पीड ब्रेकर
ओवरस्पीड वाहनों की रफ्तार रोकने के लिए पीजीआई की ओर से बनाए गति अवरोधक पूरी तरह से घिस चुके हैं। अब इनका कोई फायदा नहीं है।

हालांकि इस कमी को पूरा करने के लिए पीजीआई की ओर से प्लास्टिक के स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं, जिससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ये स्पीड ब्रेकर मेन रोड पर बनाए गए हैं। इससे जो भी मरीज इमरजेंसी से एडवांस कार्डियक सेंटर या फिर ओपीडी से नेहरू हॉस्पिटल या इमरजेंसी जाता है तो उसका दर्द बढ़ जाता है।

विशेषज्ञ भी मानते हैं कि पीजीआई जैसे हॉस्पिटल में इस तरह के स्पीड ब्रेकर नहीं बनाए जा सकते।

इस बारे में मरीजों ने पीजीआई के डायरेक्टर से भी शिकायत की थी। शिकायतकर्ता के मुताबिक स्पीड बम्पस के बजाए स्पीड हम्पस लगाए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed