फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Top Five News of Today 31 August From Punjab, Haryana, Chandigarh

पीयू में छात्र संघ चुनाव के उम्मीदवार होंगे फाइनल, कनाडा में पढ़ाई का असली सच समेत 5 बड़ी खबरें

Sat, 31 Aug 2019 05:39 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 31 Aug 2019 05:39 PM IST
विज्ञापन
Top Five News of Today 31 August From Punjab, Haryana, Chandigarh
टॉप न्यूज - फोटो : अमर उजाला
पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव के उम्मीदवार आज फाइनल हो जाएंगे। वहीं कनाडा में पढ़ाई का असली सच बेहद चौंकाने वाला है। पढ़ें आज दिन भर चर्चा में रहीं पांच बड़ी खबरें...
विज्ञापन


पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में कौन-कौन प्रत्याशी मैदान में टिकेगा, इसका निर्धारण आज नाम वापसी के बाद हो जाएगा। माना जा रहा है कि अध्यक्ष पद के लिए किए गए नामांकन में से 15 से अधिक नाम वापस होंगे। बड़े संगठन भी एक-दूसरे से गठबंधन करेंगे। आज तय हो जाएगा कि कौनसा संगठन कितने पानी में है और किस आधार पर वह चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर: पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव के मैदान में कौन-कौन टिकेंगे, आज साफ हो जाएगी तस्वीर
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला की ओर से चंडीगढ़ में ‘श्री मुरारीलाल माहेश्वरी स्मृति वाद विवाद प्रतियोगिता-विचार प्रवाह’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सेक्टर- 11 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज (पीजीजीसी) में हुआ। ‘सोशल मीडिया पर प्रतिबंध देशहित में जरूरी है’ विषय पर दस कॉलेजों के विद्यार्थियों ने पक्ष व विपक्ष में अपनी राय रखी और दमदार तर्क रखकर मुकाबले को रोमांचक बना दिया।

पढ़ें पूरी खबर: श्री मुरारीलाल माहेश्वरी की स्मृति में वाद विवाद प्रतियोगिता 'विचार प्रवाह' में युवा बोले...


स्मार्ट फोन की बढ़ती लत के चलते जन्म-जन्म तक साथ रहने की शपथ लेने वाले पति-पत्नी के रिश्ते दरक रहे हैं। साथ रहते हुए भी एक-दूसरे को समय न देने से तलाक तक की नौबत आ रही है। ऐसे मामले महिला थाना, परिवार न्यायालय, अन्य अदालतों के अलावा राज्य महिला आयोग तक भी पहुंच रहे हैं। राज्य महिला आयोग ने पाया है कि पति-पत्नी के बीच विवाद के 60 प्रतिशत मामले पत्नी के एंड्रॉयड फोन पर ज्यादा व्यस्त रहने के कारण पहुंच रहे हैं।

पढ़ें पूरी खबर: अजीबोगरीबः फीचर फोन इस्तेमाल करने की शर्त मानने पर पत्नी को साथ रखने को माना पति

कनाडा में हर साल औसतन एक लाख विद्यार्थी स्टडी के लिए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि फीस निकालने के लिए वहां विद्यार्थी नौकरी करते हैं। महज 2-3 फीसदी स्टूडेंट ही क्वालिटी एजुकेशन के लिए कनाडा की यूनिवर्सिटी में दाखिला लेते हैं। विद्यार्थियों का मकसद कनाडा की परमानेंट रेजिडेंसी(पीआर) लेना है। हालात यह हैं कि कनाडा में स्टडी के लिए जाने वाले विद्यार्थी कई-कई साल पिज्जा डिलीवरी से लेकर कॉफी शॉप पर काम कर अपने अगले सेमेस्टर की फीस निकालने को मजबूर होते हैं।

पढ़ें पूरी खबर: कनाडा में पढ़ाई करने का असली सच- स्टडी सिर्फ नाम की, फीस निकालने को विद्यार्थी कर रहे नौकरी

युवती ने शुक्रवार को हाईकोर्ट में आकर कहा कि उसने मुस्लिम लड़के से अपनी मर्जी से शादी की है। मामले को राजनीतिक रंग देने की कोशिश न करें। मुस्लिम युवक से शादी को लव जिहाद बताकर उसका घर तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। याचिका दाखिल करते हुए युवती ने एडवोकेट गुरपिंदर सिंह ढिल्लों, मोहम्मद अरशद और सुनीता गुप्ता के माध्यम से हाईकोर्ट को बताया कि उसने अकील नामक युवक से 15 अगस्त 2019 को अंबाला में मुस्लिम रीति रिवाज से शादी की है।

पढ़ें पूरी खबर: मुस्लिम से शादी करने पर युवती बोली- लव जिहाद के जहर से हमारा घर न तोड़ो, मर्जी से किया निकाह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed