फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hindu Girl Weds Muslim Boy and Filed Plea in Punjab Haryana High Court for Security

मुस्लिम से शादी करने पर युवती बोली- लव जिहाद के जहर से हमारा घर न तोड़ो, मर्जी से किया निकाह

Sat, 31 Aug 2019 09:38 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 31 Aug 2019 09:38 AM IST
विज्ञापन
Hindu Girl Weds Muslim Boy and Filed Plea in Punjab Haryana High Court for Security
फाइल फोटो
युवती ने शुक्रवार को हाईकोर्ट में आकर कहा कि उसने मुस्लिम लड़के से अपनी मर्जी से शादी की है। मामले को राजनीतिक रंग देने की कोशिश न करें। मुस्लिम युवक से शादी को लव जिहाद बताकर उसका घर तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


याचिका दाखिल करते हुए युवती ने एडवोकेट गुरपिंदर सिंह ढिल्लों, मोहम्मद अरशद और सुनीता गुप्ता के माध्यम से हाईकोर्ट को बताया कि उसने अकील नामक युवक से 15 अगस्त 2019 को अंबाला में मुस्लिम रीति रिवाज से शादी की है।
विज्ञापन


उसने परिवार के विरोध को देखते हुए 17 अगस्त को अपनी और अपने पति की सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट से गुहार लगाई थी। हाईकोर्ट ने फिरोजपुर झिरका के एसएचओ को उनकी सुरक्षा से जुड़ी रिप्रजेंटेशन पर फैसला लेने के आदेश दिए थे। आदेश जारी होने के वक्त लड़की के परिजन भी हाईकोर्ट में मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन उन्होंने 19 अगस्त को उसके पति के खिलाफ अपहरण व अन्य मामलों में एफआईआर दर्ज करवा दी। इसके साथ ही क्षेत्र में माहौल बहुत खराब हो गया है और हिंदू संगठन महापंचायतें कर रहे हैं और सीधे तौर पर उनकी शादी को लव जिहाद का नाम दिया जा रहा है।

शुक्रवार को लड़की हाईकोर्ट पहुंची तो उसकी पहचान करवाई गई और उसने बताया कि वह 19 साल की है और उसने अपनी मर्जी से मुस्लिम लड़के से शादी की है। इस मामले में लोग राजनीति कर रहे हैं और तभी इसे लव जिहाद का नाम दिया जा रहा है। याची ने कहा कि उसे ट्राईसिटी में रखा जाए, क्योंकि हरियाणा में उसकी जान को खतरा है।

हाईकोर्ट ने उन्हें पंचकूला भेजने के आदेश दिए जिसके बाद भारी सुरक्षा के बीच उन्हें हाईकोर्ट से पंचकूला के सेफ हाऊस भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed