{"_id":"4085dfe90a2575c2ec886915ba4dc3d3","slug":"today-s-state-ment-encompass-fury-puda","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तर पर पुडा मुलाजिमों का धरना प्रदर्शन आज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तर पर पुडा मुलाजिमों का धरना प्रदर्शन आज
अमर उजाला मोहाली
Updated Thu, 09 Jan 2014 08:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुडा मुलाजिमों की कलमबंद हड़ताल जारी है। इस दौरान पुडा की सभी शाखाओं में काम पूरी तरह बंद रहा। जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
वहीं, मुलाजिमों ने वीरवार को राज्यस्तरीय रोष धरना करने का फैसला लिया है। इसमें राज्य के विभिन्न जिलों में स्थित पुडा की सभी शाखाओं के मुलाजिम शामिल होंगे।
जानकारी के मुताबिक बुधवार को पुडा के सभी मुलाजिम पुडा भवन के बाहर धरनास्थल पर जुटे। फिर नए साल में पहली बार पांच महिला मुलाजिमों को अरदास कर भूख हड़ताल पर बैठाया गया। इसमें मलविंदर कौर, दपिंदर कौर, ब्रह्मी देवी, बलजीत कौर और परमिंदर कौर शामिल थीं।
इसके बाद दोपहर में मुलाजिमों ने पुडा मैनेजमेंट के खिलाफ रोष रैली की। इसके बाद वीरवार को होने वाले राज्यस्तरीय रोष धरने को कामयाब बनाने के लिए प्लानिंग की गई।
विज्ञापन
पुडा मुलाजिम तालमेल कमेटी के कोऑर्डिनेटर बलजिंदर सिंह बिल्ला ने बताया कि धरने में पुडा की सभी इकाईयों के मुलाजिमों के अलावा कई मुलाजिम जत्थेबंदियों के मुलाजिम भी शामिल होंगे।
इस दौरान पुडा की सभी शाखाओं में काम बंद रहेगा। विभाग की सरकारी गाड़ियां बिल्कुल नहीं चलेगी। अगर कोई अफसर ड्राइवर को गाड़ी चलाने के लिए मजबूर करता है। तो मुलाजिम गाड़ियों को नुकसान पहुंचाएंगे।