फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Thousands of vratis offered sun

हजारों व्रतियों ने दिया सूर्य को अर्ध्य

Sun, 03 Nov 2019 02:27 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
Thousands of vratis offered sun
चंडीगढ़। छठ महापर्व पर हजारों व्रतियों ने सेक्टर 42 के न्यू लेक सहित शहर के अलग-अलग हिस्सों में ढलते सूर्य को अर्घ्य दिया। छठ पूजा के लिए बने घाटों पर व्रती अपने परिवार और सगे संबंधियों के साथ पहुंचे। व्रतियों के परिवार अपने सिर पर छठ पूजा के लिए बने प्रसाद की टोकरी लिए घाटों पर पहुंच रहे थे। व्रती अपने परिवार के साथ छठ घाटों पर सूर्य देवता के गीत गाते चल रही थीं।
विज्ञापन

न्यू लेक के अलावा सेक्टर 47, बहलाना, रायपुरखुर्द, दड़वा, विकासनगर, हल्लोमाजरा, मलोया, नई पुनर्वास कालोनी मलोया सहित अन्य स्थानों पर बड़ी संख्या में व्रती अर्घ्य देने पहुंचे। न्यू लेक पर भारी भीड़ उमड़ी। वहां पर तीन बड़े पंडाल सजाए गए, जबकि छोटे-छोटे भी कई संगठनों ने अपने टेंट लगाए थे।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व सांसद और एडिशनल सॉलिसिटर सत्यपाल जैन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, भाजपा संगठन मंत्री दिनेश कुमार, कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा, पूर्व मेयर सुभाष चावला, पूर्व मेयर देवेश मोदगिल, कांग्रेस नेता शशि शंकर तिवारी, पूर्व पार्षद सतिंदर सिंह, पार्षद रविकांत शर्मा, शक्ति प्रकाश देवशाली, शिअद अध्यक्ष और सीनियर डिप्टी मेयर हरदीप सिंह बुटेरला सहित बड़ी संख्या में लोग न्यू लेक पर पहुंचे और छठ व्रतियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वांचल वेलफेयर एसोसिएशन के मंच पर चीफ पोस्टमास्टर जनरल हरियाणा रंजू प्रसाद ने छठ के गीत पेश किए। इस दौरान भव्य और दिव्य झांकियां भी सजाई गईं। इस अवसर पर उनके पति हरियाणा के पूर्व गृह सचिव एसएस प्रसाद भी उपस्थित रहे। पूर्वांचल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष डीके सिंह ने बताया कि एसोसिएशन के चेयरमैन राजेंद्र सिंह के अलावा पंजाब के कई आईएएस और आईपीएस अधिकारी भी न्यू लेक पहुंचे।
छठ पूजा सेवा समिति ट्राइसिटी की ओर से न्यू लेक पर भव्य आयोजन हुआ। संयोजक संजय कुमार चौबे ने बताया कि इस बार छठ पूजा सेवा समिति के बैनर तले मुख्य रूप से मिथिलांचल विकास सभा, पूर्वांचल सभा, पूर्वांचल एकता मंच, मौर्या समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए। छठ पूजा सेवा समिति के चेयरमैन दिनेश मिश्रा ने सभी व्रतियों और प्रशासन को धन्यवाद दिया।
बिहार परिषद की ओर से 10 क्विंटल दूध की व्यवस्था
बिहार परिषद चंडीगढ़ के संगठन मंत्री सत्यम ओझा ने बताया कि छठ व्रतियों की सेवा के लिए 10 क्विंटल दूध की व्यवस्था की गई है। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए कच्चा दूध का भी इंतजाम किया गया है। सत्यम ओझा ने बताया कि इस अवसर पर अध्यक्ष उमा शंकर पांडेय के अलावा अमिताभ द्विवेदी, डॉ. प्रशांत गौरव, एसडी पांडेय, डॉ. लाल बहादुर दुबे, प्रमोद चौबे, सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित हुए। पूर्वांचल वेलफेयर युवा समिति के मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत डांस भी किया। महिला डांसरों ने डांस पेश किया। कई लोगों ने एतराज भी जताया।

न्यू लेक पर मेले जैसा माहौल
न्यू लेक पर उमड़ी भारी भीड़ और तीन बड़े पंडाल में लगे साउंड सिस्टम के कारण कोई किसी की बात नहीं सुन पर रहा था। सभी अपने मंच से माई पर बोल रहे थे। मेले का माहौल रहा। खाने पीने वाली चीजों की दुकानें भी सजी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed