{"_id":"64c27c3b295ed4ebaa053b2a","slug":"there-will-be-mapping-of-waterlogged-areas-in-cities-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-200374-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: शहरों में जलभराव वाले क्षेत्रों की होगी मैपिंग, सीवरेज नवीनीकरण और निकासी पर खर्च होंगे 165 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: शहरों में जलभराव वाले क्षेत्रों की होगी मैपिंग, सीवरेज नवीनीकरण और निकासी पर खर्च होंगे 165 करोड़
विज्ञापन
बाढ़ से प्रभावित 12 जिलों के लिए 40 करोड़ रुपये अलाॅट
113 करोड़ रुपये से सुधरेगी जल आपूर्ति प्रणाली
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भारी बारिश के चलते बाढ़ की चपेट में आए हरियाणा के 12 जिलों की स्थिति से सबक लेते हुए हरियाणा सरकार ने सभी जिलों में जल भराव वाले क्षेेत्रों की मैपिंग का फैसला लिया है। अकेले सीवरेज नवीनीकरण और बारिश के पानी की निकासी के लिए सरकार ने प्रदेशभर के लिए कुल 165 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इसके अलावा बाढ़ प्रभावित 12 जिलों में शहरी क्षेत्र में आई बाढ़ कार्यों के लिए 40 करोड़ रुपये अलग से अलाॅट किए हैं। वहीं, मैपिंग बाद तैयार होने वाले प्रस्ताव के लिए अलग से बजट जारी किया जाएगा।
इससे पहले जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से बाढ़ और जलभराव मामले को लेकर अहम बैठक की गई। बैठक में जिलों से आई रिपोर्ट के आधार पर संभावित खर्च का डाटा तैयार किया गया। मुख्यमंत्री मनोेहर लाल ने इस राशि के लिए मंजूरी दे दी है। इनमें बाढ़ प्रभावित इलाकों में चार कार्यों को मंजूरी दी गई है, जिन पर 2.50 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। वहीं, 7 नए कार्य शुरू किए जाएंगे, जिन पर 69.41 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी।
एनसीआर में 15 करोड़ की राशि पानी सप्लाई और सीवरेज पर होगी खर्च
जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय राजधानी अधिकृत क्षेत्र (एनसीआर) में पानी सप्लाई और सीवरेज सिस्टम को दुरुस्त किया जाएगा। इसको लेकर विभाग की ओर से 15 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। हालांकि, प्रशासनिक कार्यों की योजना आने के बाद बजट को बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
शहरी क्षेत्र की पानी सप्लाई पर खर्च होंगे 113 करोड़
जन स्वास्थ्य विभाग ने शहरी क्षेत्रों में पानी की सप्लाई को दुरुस्त करने के लिए कमर कस ली है। सरकार की ओर से 113 करोड़ रुपये की राशि को मंजूर किया गया है। हालांकि 103 नए कार्य और 1 कार्य का दोबारा से एस्टीमेट तैयार किया गया है।
शहरी क्षेत्रों में पानी सप्लाई और सीवरेज के नवीनीकरण की योजना तैयार की गई है। अधिकारियों को जलभराव वाले क्षेत्रों को चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि इस समस्या से स्थायी निजात दिलाने के लिए मजबूत उपाय किए जा सकें। -डाॅ. बनवारी लाल, मंत्री, जनस्वास्थ्य विभाग