फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   There was panic due to information of bomb in flight, investigation continued for three hours

Chandigarh News: फ्लाइट में बम की सूचना से अफरा-तफरी, तीन घंटे तक जांच

Sun, 20 Oct 2024 05:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
There was panic due to information of bomb in flight, investigation continued for three hours
चंडीगढ़/मोहाली। देशभर में 24 घंटे के भीतर 30 फ्लाइटों में बम की सूचना से शनिवार को अफरा-तफरी मची रही। हैदराबाद से शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ आने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6ई-108 में भी बम की सूचना थी। दोपहर पाैने एक बजे जैसे ही फ्लाइट चंडीगढ़ लैंड हुई, सुरक्षाबलों ने फ्लाइट को आइसोलेट कर सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतारा और गहन जांच अभियान चलाया। जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। हैदराबाद से चंडीगढ़ आने वाली फ्लाइट में 150 से अधिक यात्री सवार थे। बम की धमकी को गंभीरता से लेते मोहाली पुलिस, सीआईएसएफ और एयरपोर्ट अथॉरिटी के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और एयरपोर्ट की घेराबंदी कर दी। फ्लाइट दोपहर 12.45 बजे चंडीगढ़ में लैंड हुई। आनन-फानन इंडिगो टीम और सुरक्षा एजेंसियां विमान में दाखिल हुईं और विमान और यात्रियों की गहनता से जांच शुरू कर दी। डॉग स्क्वायड व बम स्क्वॉड ने विमान के कोने-कोने को चेक किया। सुरक्षा एजेंसियों ने सभी यात्रियों के बैग तथा अन्य सामान की भी जांच की। इस दौरान एयरपोर्ट पर एंबुलेंस की गाड़ियां, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तैनात कर दी गई थीं। ढाई से तीन घंटे तक चली जांच के बाद जांच एजेंसियों के हाथ कुछ नहीं लगा। इसके बाद पुलिस ने बताया कि बम की सूचना सिर्फ अफवाह थी। अफवाह फैलाने वाले के संबंध में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। माैके पर मोहाली के डीएसपी समेत कई आला अधिकारी माैजूद रहे। फ्लाइट से हैदराबाद से चंडीगढ़ आई एक महिला ने बताया कि प्लेन के भीतर कोई दिक्कत नहीं थी। विमान के लैंड करते ही सुरक्षा बलों ने उसे पूरी तरह से घेर लिया और सभी यात्रियों को उतारा गया। इसके बाद करीब तीन घंटे तक जांच चली। इस बीच उनके सामान की भी चेकिंग की गई। एक अन्य यात्री ने बताया कि जांच के दौरान करीब दो से तीन घंटे का समय लगा। इस दाैरान सभी यात्रियों को रोके रखा गया। जब कुछ भी नहीं मिला तो यात्रियों को जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed