{"_id":"68addfea577bb6472c0b12a0","slug":"the-unemployed-physical-education-teachers-union-will-stage-a-sit-in-protest-at-the-dpi-office-chandigarh-news-c-59-1-asr1004-113848-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: डीपीआई कार्यालय में धरना देगी बेरोजगार शारीरिक शिक्षा अध्यापक यूनियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: डीपीआई कार्यालय में धरना देगी बेरोजगार शारीरिक शिक्षा अध्यापक यूनियन
Tue, 26 Aug 2025 09:55 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Updated Tue, 26 Aug 2025 09:55 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। 2000 पीटीआई शिक्षकों की भर्ती के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे बेरोजगार शारीरिक शिक्षा अध्यापक यूनियन ने 1 सितंबर को मोहाली स्थित डीपीआई कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना देने का एलान किया।
यूनियन के पंजाब प्रधान सौरव कुमार राय ने बताया कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती, वह अन्न-जल छोड़कर धरने पर बैठे रहेंगे, क्योंकि यह भर्ती 2021 से लंबित है और सरकार ने बीपीई शिक्षकों को निष्कासित करके तानाशाही फरमान जारी किया था लेकिन अब हाईकोर्ट के आदेश के बाद यह भर्ती वापस ले ली गई है।
उन्होंने सरकार से अपील की कि जल्द से जल्द बीपीएड को शामिल करें और इस भर्ती की अधिसूचना जारी करें और बेरोजगार शिक्षकों को आवेदन करने का मौका दें। सौरव राय ने कहा कि इस विरोध प्रदर्शन में विभिन्न जिलों से सैकड़ों साथी डीपीआई कार्यालय आएंगे।