फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The sacrilege bill will be presented today, it will first be approved in the cabinet

Chandigarh News: आज पेश किया जाएगा बेअदबी बिल पहले कैबिनेट में दी जाएगी मंजूरी

Sun, 13 Jul 2025 08:49 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 08:49 PM IST
विज्ञापन
The sacrilege bill will be presented today, it will first be approved in the cabinet
-पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र
विज्ञापन

---
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र की कार्यवाही सोमवार को तीसरे दिन भी जारी रहेगी। इसमें पंजाब सरकार बेअदबी के खिलाफ कानून लाने के लिए बिल पेश करेगी। विधानसभा सत्र से ठीक पहले सीएम भगवंत मान ने कैबिनेट की बैठक करेंगे जिसमें इस बिल को मंजूरी दी जाएगी। बिल को लेकर ही सरकार ने दो दिन का विशेष सत्र बुलाने का फैसला लिया था जिसे दो दिन और आगे बढ़ा दिया गया है।
सरकार की तरफ से विधानसभा में यह बिल पेश करके एक कमेटी गठित की जा सकती है जिसके जरिये सभी धर्मों के नेताओं और आम लोगों की राय ली जाएगी। इस बिल के जरिये सरकार धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी पर सख्त सजा का प्रावधान कर सकती है। बेअदबी पंजाब में बहुत संवेदनशील मुद्दा है। यही कारण है कि सरकार इस बिल पर आगे बढ़ने से पहले सभी धार्मिक संगठनों की राय लेना चाहती है।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर 2 बजे विधानसभा का विशेष सत्र होगा और उससे पहले ही कैबिनेट बैठक होगी। विशेष सत्र में पंजाब राज्य विकास कर संशोधन विधेयक 2025 और पंजाब विनियोग अधिनियम (निरसन) विधेयक 2025 को मंजूरी दी जा सकती है। इसके अलावा विधायक राणा इंदर प्रताप सिंह निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा को लेकर एक ध्यानाकर्षण प्रस्ताव ला सकते हैं। इसी तरह मंत्री पंजाब राज्य बीज निगम लिमिटेड की वर्ष 2017-18 से 2021-22 तक की वार्षिक रिपोर्ट और पंजाब सार्वजनिक खरीद पारदर्शिता अधिनियम, 2019 की धारा 63 के तहत आवश्यक वित्त विभाग का आदेश भी पेश कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed