फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PGI Chandigarh Director Professor Doctor Jagat Ram Interview in Coronavirus

पीजीआई चंडीगढ़ के डायरेक्टर बोले- डरो नहीं...भीड़ से जितना दूर रहोगे, कोरोना से उतना बचोगे

Wed, 01 Apr 2020 02:50 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 01 Apr 2020 02:50 PM IST
विज्ञापन
PGI Chandigarh Director Professor Doctor Jagat Ram Interview in Coronavirus
पीजीआई चंडीगढ़ के डायरेक्टर डॉ. जगतराम
इस वक्त मौसम तेजी से बदल रहा है और इसमें सर्दी-जुकाम और सामान्य फ्लू होना आम बात है। लेकिन अब इस कोरोना वायरस ने सभी लोगों के मन में खौफ पैदा कर दिया है। हर कोई इस वायरस से बचने के उपाय अपनाना चाहता है लेकिन डर का माहौल इतना है कि हल्की खांसी या जुकाम में भी लोग दहशत में आ रहे हैं।
विज्ञापन


चूंकि कोरोना वायरस के लक्षण भी कॉमन कोल्ड जैसे ही हैं, सर्दी, नाक बहना, खांसी, बुखार, आदि इस वजह से भी लोगों के लिए इस बीमारी को पहचानना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में बेहद जरूरी है कि घबराने और पैनिक होने की बजाए आप जागरूक बनें। पीजीआई चंडीगढ़ के डायरेक्टर डॉ. जगतराम ने अमर उजाला के माध्यम से जनता तक कोरोना से बचाव के तरीके पहुंचाने का प्रयास किया है।
विज्ञापन


भीड़ से रहें दूर
डॉ जगतराम का कहना है कि कोरोना से बचाव के लिए सबसे जरूरी है खुद को भीड़ से दूर रखना। कोरोना का संक्रमण भीड़ वाले स्थान पर तेजी से होता है। इसलिए लॉक डाउन का पालन करते हुए खुद और अपने परिवार को बाहर न जाने दे। अगर बाहर जाना पड़े तो लोगों से एक से डेढ़ मीटर की दूरी बनाए रखे। प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करें ताकि इस संकट की घड़ी में समझदारी से काबू पाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


खांसते-छींकते वक्त बरतें सावधानी
कोरोना वायरस से संक्रमित कोई व्यक्ति खांसता या छींकता है तो उसके थूक के बेहद बारीक कण हवा में फैलते हैं। इन कणों में कोरोना वायरस के विषाणु होते हैं। संक्रमित व्यक्ति के नजदीक जाने पर ये विषाणुयुक्त कण सांस के रास्ते आपके शरीर में प्रवेश कर सकते हैं।

अगर आप किसी ऐसी जगह को छूते हैं, जहां ये कण गिरे हैं और फिर उसके बाद उसी हाथ से अपनी आंख, नाक या मुंह को छूते हैं तो ये कण आपके शरीर में पहुंचते हैं। ऐसे में खांसते और छींकते वक्त टिश्यू का इस्तेमाल करना, बिना हाथ धोए अपने चेहरे को न छूना और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचना इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

हाथ धोना बचाव का सबसे आसान तरीका

हाथ धोना कोरोना वायरस को भगाने का सबसे आसान तरीका है। विश्व स्वास्थ्य संगठन और सभी बड़े वैज्ञानिक बार बार यही बात कह रहे हैं कि कोरोना वायरस को दूर भगाने के लिए अपने हाथों को अच्छी तरह से साफ करें और बेसिक हाइजीन का पूरा ख्याल रखें। दिनभर में जितनी बार हो सके हाथों को साबुन-पानी से अच्छी तरह से धोएं। अगर पानी से हाथ धोना संभव न हो तो अल्कोहल बेस्ड हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें जिसमें करीब 70 प्रतिशत अल्कोहल हो।

नाक, आंख और मुंह को छूने से बचें
कोरोना वायरस संक्रमण से बचने का बेहद आसान तरीका यही है कि आप बार-बार अपनी नाक, आंख और मुंह में हाथ लगाने से बचें। दरअसल अगर आपने किसी संक्रमित जगह को छू लिया हो तो और उसके बाद आप अपने चेहरे को हाथ लगाएंगे तो जाने अनजाने आप खुद ही उस वायरस को शरीर में प्रवेश करा सकते हैं। इसलिए डॉक्टर सलाह देते हैं कि अपने फेस को सबसे ज्यादा सुरक्षित रखें। गंदे हाथों से अपनी आंख, नाक और मुंह को बिलकुल न छूएं।

कोहनी का करें प्रयोग
लिफ्ट के बटन, पब्लिक प्लेस पर लगे दरवाजे और टॉयलेट के दरवाजों के नॉब और हैंडल, सबसे ज्यादा संक्रमित होते हैं। ऐसे वक्त में जब देश में कोरोना वायरस फैलने की आशंका है, इन्हें पकड़ने में सतर्कता बरतने की जरूरत है। क्या आप जानते हैं कोरोना वायरस किसी भी स्टील के हैंडल या लिफ्ट के बटन में सबसे ज्यादा दिन जिंदा रहता है। लिहाजा कोशिश करें लिफ्ट के बटन को कोहनी से दबाएं। अगर आपने इन्हें छू भी लिया तो जल्द से जल्द हाथ को साबुन पानी से धो लें या हैंड सैनिटाइजर से हाथों को साफ कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed