फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The heat has blown people's senses, it is difficult to get out in the afternoon

गर्मी ने लोगों के उड़ाए होश, दोपहर में बाहर निकलना मुश्किल

Sat, 30 Apr 2022 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
The heat has blown people's senses, it is difficult to get out in the afternoon
पंजाब यूनिवर्सिटी में गर्मी से बचने के लिए छतरी लेकर जाती युवतियां। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। अप्रैल में तेज गर्मी ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। दोपहर में बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 42.2 और न्यूनतम 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 2 और 3 मई को गरज के साथ धूल भरी आंधी चलने का अनुमान है और हल्की बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन

वैज्ञानिकों के अनुसार फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है। ऊष्ण लहर (लू) अभी चलती रहेगी। एक मई की रात से पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम खराब रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार वर्ष 2018 में रात का तापमान 27.6 तक जा चुका है। गर्मी की तपिश से पशु-पक्षी भी परेशान हैं। प्यासे पक्षी पानी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं।
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने दी ये सलाह
- दोपहर 12 से 3 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। धूप के सीधे संपर्क में आने से परहेज करें।
- दिन के समय धूप में बाहर निकलना जरूरी है तो सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें। सनबर्न से बचने के लिए छतरी, टोपी, गीला तौलिया और ठंडा पानी साथ लेकर निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-खानपान में साफ-सफाई का ध्यान रखें। बाहर का तला-भुना और खुले में बनाया जा रहा कोई भी खाद्य पदार्थ खाने से बचें। इस मौसम में दूषित खाने या पानी से बीमारी होने का खतरा बहुत ज्यादा रहता है। बच्चों को भी इन बातों की जानकारी दें।
-जितना ज्यादा हो तरल पदार्थ जैसे नींबू पानी का प्रयोग करें। ध्यान रहे कि यह ठंडा हो बर्फीला नहीं अन्यथा दूसरी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
-मौसमी फल जैसे खरबूज, तरबूज, आम, खीरा और ककड़ी का सेवन जरूर करें।
-एक दिन में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी जरूर पिएं। छाछ, लस्सी, बेल या सत्तू का शरबत इस मौसम में बहुत फायदेमंद होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed