{"_id":"5fa9a0788ebc3e9b7965b4d6","slug":"the-ban-on-firecrackers-will-continue-the-administration-will-refund-the-money-of-sellers-chandigarh-news-pkl3937009174","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखों पर लगाया प्रतिबंध रहेगा जारी, विक्रेताओं के पैसे वापस करेगा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखों पर लगाया प्रतिबंध रहेगा जारी, विक्रेताओं के पैसे वापस करेगा प्रशासन
विज्ञापन
समीक्षा बैठक में प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के साथ उनके सलाहकार मनोज परिदा और डीजीपी संजय बेनीवाल।
- फोटो : CHANDIGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा ने दिवाली पर पटाखों की बिक्री और जलाने पर प्रतिबंध नहीं लगाया है, लेकिन चंडीगढ़ में लगी रोक जारी रहेगी। सोमवार को प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने एक बार फिर साफ किया कि चंडीगढ़ में पटाखों पर लगा प्रतिबंध का फैसला सही है और यह जारी रहेगा। बदनौर ने डीसी मनदीप सिंह बराड़ को आदेश दिए कि वह पटाखा विक्रेताओं से ली लाइसेंस फीस को वापस लौटा दें।
बैठक में प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की ओर से जारी आदेश के बारे में जानकारी दी। परिदा ने कहा कि एनजीटी ने भी चंडीगढ़ प्रशासन के उठाए गए कदम का समर्थन किया है। बदनौर ने शहरवासियों से आग्रह किया कि वह दिवाली पर कोरोना वायरस के सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें। उन्होंने कहा कि कोरोना अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। शहर में केसों की संख्या भी बढ़ रही है। उन्होंने पीजीआई, जीएमसीएच-32 और जीएमएसएच-16 के प्रमुखों को आदेश दिए कि दिवाली के बाद सभी ओपीडी को पूरे तरीके से खोल दिया जाए, ताकि लोग पहले की तरह ही अपना इलाज करा सकें। बैठक में डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि मास्क नहीं पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर अब तक 25000 लोगों के चालान किए गए हैं।
कोरोना के केस बढ़े, फिर खुला सेक्टर-48 का अस्पताल
पीजीआई के डायरेक्टर प्रो. जगतराम ने बताया कि शहर में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। यह संख्या 55 से बढ़कर 111 हो गई है, जो कि दोगुने से भी ज्यादा हैं। उन्होंने बताया कि 111 मामलों में से 29 चंडीगढ़, 40 पंजाब, 18 हरियाणा, 16 हिमाचल प्रदेश और 8 अन्य राज्यों से संबंध रखते हैं। प्रो. जगतराम ने बताया कि पड़ोसी राज्यों से आने वाले 3362 लोगों की पीजीआई ने कोरोना जांच की, जिसमें से 8.7 प्रतिशत लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले हफ्ते 1062 लोगों की ओपीडी में इलाज किया गया है। प्रो. जगतराम ने कहा कि दिवाली पर हर साल करीब 50 लोग आंखों की रोशनी गंवा देते हैं। उन्होंने कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पटाखों पर लगाए गए प्रतिबंध का समर्थन किया और कहा कि यह जरूरी है। जीएमसीएच-32 की डायरेक्टर प्रिंसिपल जसविंदर कौर ने कहा कि उनके द्वारा लिए गए 1417 कोरोना वायरस के सैंपल में से 7.1 प्रतिशत लोग पॉजिटिव पाए गए। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के बाद सेक्टर-48 के अस्पताल को दोबारा खोला गया है। यहां पर कोरोना वायरस के मरीजों को फिर से रखा जाएगा।