{"_id":"6946fbeab949427200084ced","slug":"the-accused-who-stole-jewellery-worth-lakhs-and-cash-worth-15-lakh-was-arrested-chandigarh-news-c-16-pkl1079-902174-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: लाखों के गहने और डेढ़ लाख नकदी चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: लाखों के गहने और डेढ़ लाख नकदी चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-23बी के मकान नंबर-1285 में घुसकर गहने और डेढ़ लाख नकदी चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सेक्टर-25 निवासी आरोपी सन्नी को शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस सन्नी से उसके दूसरे साथी के बारे में पूछताछ कर रही है।
सेक्टर-22 चौकी प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया कि सेक्टर-23बी निवासी मनोज कुमार परिवार समेत विदेश गए हुए थे। 3 दिसंबर को दो आरोपी घर की छत के रास्ते से होते हुए घर के आंगन में घुसे। फिर दरवाजा और लॉक तोड़कर घर के अंदर घुस गए। इसके बाद आरोपियों ने अलमारी से 5 ग्राम सोने का सिक्का, 250 ग्राम चांदी का ब्लॉक, चांदी की दो जोड़ी पायल, 15 लाख रुपये नकदी और सीसीटीवी डीवीआर चोरी कर भाग गए थे।