फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Swift rider SHO in a hurry... hit PGI nurse's car and then...

स्विफ्ट सवार थानेदार साहब जल्दी में... पीजीआई के नर्स की कार को मारी टक्कर और फिर...

Sun, 26 Dec 2021 01:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Swift rider SHO in a hurry... hit PGI nurse's car and then...
चंडीगढ़। देर रात 9.30 बजे सेक्टर- 9 लाइट प्वाइंट पर तीन गाड़ियां क्षतिग्र्रस्त हो गईं। स्विफ्ट चालक थानेदार ने पहले कार सवार पीजीआई में तैनात नर्स की गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके बाद पीछे से आ रही एक और गाड़ी ने थानेदार की गाड़ी को टक्कर मार दी। इस वजह से चौक पर जाम लग गया। इसके बाद नर्स और थानेदार में तकरार शुरू हो गई। नर्स का आरोप था कि थानेदार बलजीत सिंह ने शराब पी रखी थी।
विज्ञापन

हुआ यूं कि अल्टो सवार नर्स प्रीति अपने पति के साथ पीजीआई से ड्यूटी के बाद मटका चौक से होते हुए पंचकूला सेक्टर- 27 अपने घर जा रही थी। कार नर्स का पति नरेश मलिक चला रहा था। सेक्टर- 9 लाइट प्वाइंट पर पहुंचते ही अचानक रेड लाइट होने पर नरेश ने कार रोक दी। इसी दौरान पीछे से जल्दबाजी करते हुए स्विफ्ट कार चालक थानेदार बलजीत सिंह ने अल्टो में टक्कर मार दी। इसके बाद पीछे से एक और खुड्डा लहौरा निवासी स्विफ्ट कार चालक लाल बाबू ने टक्कर मार दी। इससे तीनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि किसी को चोट नहीं पहुंची, लेकिन हादसे के कारण काफी समय तक लंबा जाम गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सेक्टर- 3 थाना पुलिस ने जाम खुलवाया। वहीं तीनों कार सवारों में समझौता हो गया। प्रीति का आरोप है कि बलजीत ने शराब पी रखी थी। उसकेमुंह से शराब की गंध आ रही थी। बलजीत सिंह सेक्टर- 49 थाने में तैनात है। वह थानेदार की वर्दी में था। वह मटका चौक से होते हुए अपने घर सेक्टर 26 पुलिस लाइन में जा रहा था। यह हादसा प्रेस लाइट प्वाइंट पर लगे कैमरे में कैद हो गया।
विज्ञापन

बलजीत सिंह बोला- गाड़ी ठीक करवानी है तो करवाओ, नहीं तो मैं घर चला
प्रीति के पति ने बलजीत सिंह से कहा कि उनकी गाड़ी में नुकसान हुआ। इसलिए नुकसान के पैसे दो। बलजीत ने कहा एक रुपया नहीं दूंगा। गाड़ी ठीक करवा दूंगा। काफी समय तक इसी बात को लेकर बलजीत और प्रीति के पति व भाई के बीच बहस होती रही। जब बात नहीं बनी तो बलजीत ने कहा- ‘मेरा मेडिकल करवाओ। पैसे नहीं दूंगा, गाड़ी ठीक करवानी है तो करवाओ, नहीं तो मैं घर चला।’ बाद में बलजीत सिंह के जानकारों ने नुकसान के रुपये दिए। बलजीत सिंह शराब के नशे में पुलिस कर्मियों के सामने थानेदारी का रौब झाड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed