फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sukhpal Khaira raised questions for land gift to Punjab CM Bhagwant Mann Mother

पंजाबः सीएम मान की माता को तोहफे में मिली जमीन, खैरा ने राज्यपाल को दी शिकायत, बोले- सीबीआई करे जांच

Wed, 19 Jun 2024 12:42 PM IST
अंकेश ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 19 Jun 2024 12:42 PM IST
सार

मुख्यमंत्री भगवंत मान की माता को उनकी बुआ से तोहफे में मिली चार एकड़ जमीन मामला गर्माता जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष सुखपाल खैरा ने इसकी शिकायत राज्यपाल को दी है और सीबीआई या ईडी से मामले की जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन
Sukhpal Khaira raised questions for land gift to Punjab CM Bhagwant Mann Mother
कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की माता को उनकी बुआ की तरफ से दी गई जमीन को लेकर कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने इस संबंध में पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को शिकायत दी है। इतना ही नहीं खैरा ने मामले की जांच सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई ) या प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जांच करवाने की मांग भी की है।

विज्ञापन

मंगलवार को प्रेसवार्ता के दौरान खैरा ने कहा कि बिना किसी  कारण व किसी खून के रिश्ते के कैसे कोई किसी को साढ़े चार एकड़ जमीन का तोहफा दे सकता है। खैरा ने कहा कि बरनाला-मानसा रोड पर टैबी गांव है, जो भिखी तहसील के अंतर्गत आता है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की बुआ जसमीर कौर की वहां साढ़े चार एकड़ जमीन है। खैरा का आरोप है कि जसमीर कौर ने साढ़े चार एकड़ जमीन 20 मार्च, 2023 को अपनी भाभी यानी भगवंत मान की माता हरपाल कौर को तोहफे के रूप में दी है। इसका कलेक्टर रेट 67 लाख 78 हजार रुपये रखा गया। इसकी स्टांप ड्यूटी 2 लाख 3 हजार रुपये अदा की गई है।
विज्ञापन


खैरा ने सीएम मान से पूछा सवाल
खैरा ने कहा कि यहां सवाल यह उठता है कि कोई मौजूदा सीएम की माता इस तरह की जमीन किसी करीबी से गिफ्ट कैसे ले सकती है। इस जमीन की मार्केट कीमत 3 करोड़ रुपये है। क्या सीएम मान इस मामले के बारे में कुछ बता सकते हैं कि उन्होंने किस काम के एवज में या किस वजह से यह जमीन ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करोड़ों की जमीन कैसे तोहफे में ली, यह जांच का विषय 
नेता प्रतिपक्ष सुखपाल सिंह खैरा ने आरोप लगाया कि वर्षों पहले सीएम मान के परिवार ने बुआ के नाम पर जमीन खरीद कर छोड़ दी थी, जोकि बेनामी थी, जिसकी जांच होनी चाहिए। अगर सीएम मान की बुआ को उनकी माता गिफ्ट करतीं तो बात कुछ समझ में आती, लेकिन उन्होंने जसमीर कौर से 3 करोड़ की कीमत वाली जमीन गिफ्ट में ली, यह जांच का विषय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed