{"_id":"682e39ce228e639473081878","slug":"suggestion-to-install-digital-boards-outside-all-parking-lots-demand-to-create-a-system-for-complaining-too-chandigarh-news-c-16-pkl1043-715878-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सभी पार्किंगों के बाहर डिजिटल बोर्ड लगाने का सुझाव, शिकायत करने की प्रणाली भी बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सभी पार्किंगों के बाहर डिजिटल बोर्ड लगाने का सुझाव, शिकायत करने की प्रणाली भी बनाने की मांग
विज्ञापन
चंडीगढ़। स्मार्ट पार्किंग परियोजना के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) तैयार करने को लेकर बुधवार को नगर निगम में एक बैठक बुलाई गई। इसमें पार्षदों के अलावा शहर के कई लोगों को भी बुलाया गया, ताकि वह भी अपनी बात रख सकें।
बैठक के दौरान हितधारकों ने सुझाव दिया कि पेड पार्किंग एरिया में कार और स्कूटर के लिए अलग-अलग स्थानों को चिह्नित किया जाए, सड़कों और पार्किंग स्थलों में मौजूद गड्ढों की मरम्मत की जाए, शोरूम के पीछे कार पार्किंग और सामने ग्राहकों के लिए पार्किंग की सुविधा सुनिश्चित की जाए और पार्किंग मानदंडों के अनुसार कर्मचारियों की तैनाती की जाए। समिति और हितधारकों ने यह भी सुझाव दिया कि पेड पार्किंग एरिया में स्वचालित प्रणाली लागू की जाए जैसे कि फास्टैग सुविधा, मासिक पास, प्रत्येक पार्किंग स्थल पर स्टेंसिल का उपयोग, आम जनता के लिए सिटी पास, प्री-पेड कार्ड प्रणाली, पार्किंग स्थलों में अग्निशमन की सुविधा और दिव्यांगजनों के लिए विशेष स्थान निर्धारित किए जाएं। बैठक की अध्यक्षता पार्षद सौरभ जोशी ने की, जिसमें उमेश घई, जसविंदर कौर, संयुक्त आयुक्त सुमित सिहाग, नगर निगम चंडीगढ़ के अन्य संबंधित अधिकारी व अन्य लोग उपस्थित रहे।
पार्किंग परियोजना हो पूरी तरह स्वचालित
हितधारकों ने यह भी कहा कि प्रत्येक पार्किंग स्थल पर जानकारी संबंधी डिस्प्ले बोर्ड लगाया जाए, जिसमें चार पहिया व दोपहिया वाहनों की उपलब्ध पार्किंग स्थिति और शुल्क की जानकारी भी दी जाए ताकि आम जनता को सुविधा हो। अन्य महत्वपूर्ण सुझावों में डिजिटल बोर्ड के माध्यम से रियल टाइम पार्किंग स्थिति की जानकारी, भूमिगत पार्किंग को बढ़ावा, प्रत्येक पार्किंग स्थल पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था और डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए मोबाइल एप की सुविधा शामिल थी। यह भी कहा गया कि स्मार्ट पार्किंग परियोजना पूरी तरह स्वचालित होनी चाहिए, जिसमें मैनुअल हस्तक्षेप न हो और आम जनता की सुविधा के लिए शिकायत निवारण प्रणाली भी विकसित की जाए।