फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students boycott food in protest against the increased values in PU mess

पीयू मेस में बढ़े मूल्यों के विरोध में छात्रों ने खाने का किया बायकॉट

Tue, 12 Apr 2022 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Students boycott food in protest against the increased values in PU mess
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के वीसी दफ्तर के बाहर छात्र संगठन सथ के कार्यकर्ता पिछले अठारह दिनों से शांतिपूर्वक धरना दे रहे हैं। छात्र मेस में खाने के बढ़े हुए मूल्यों को कम करवाने की मांग कर रहे हैं। छात्रों ने सोमवार को मेस में दोपहर के खाने का बायकॉट कर आधे दिन की भूख हड़ताल करने का निर्णय लिया। इसके साथ ही पीयू के विभागों में जाकर सभी विद्यार्थियों को छात्रावास के छात्रों की मांगों के लिए एकजुट होने की अपील की। इस दौरान बहुत से छात्रों ने मेस का बायकॉट किया और वीसी दफ्तर के बाहर कक्षाओं के बाद शमूलियत की।
विज्ञापन

सथ के कार्यकर्ता हरमनप्रीत ने बताया कि हमने छात्रों से अपील की थी कि मेस के खाने का बायकॉट करने के साथ स्टूडेंट सेंटर या कैंटीन पर भी खाना नहीं खाना है। आधे दिन की भूख हड़ताल में 60 प्रतिशत के करीब छात्रों ने सहयोग दिया। इसमें बिना छात्रावास के छात्रों ने भी सहयोग दिया और खाने की महंगाई का विरोध किया। विभिन्न विभागों में चलाए गए जागरुकता अभियान में सुखविंदर सिंह, रिमलजोत सिंह और हरमन प्रीत सिंह ने विद्यार्थियों को छात्रों के मसले के बारे में बताया। छात्रों ने बताया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन में पीयू के प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से छात्रों के साथ मुद्दे के हल को लेकर कोई चर्चा नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed