{"_id":"42805435fe30864fb49388002bca834f","slug":"sonia-gandhi-select-clp-leader-punjab-congress-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनिया को मिला सीएलपी लीडर चुनने का अधिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनिया को मिला सीएलपी लीडर चुनने का अधिकार
Updated Tue, 08 Dec 2015 11:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब कांग्रेस के विधायकों ने सीएलपी लीडर चुनने का अधिकार पार्टी हाईकमान को सौंप दिया है। पंजाब प्रभारी शकील अहमद की मौजूदगी में कांग्रेस भवन में हुई विधायक दल की बैठक में यह फैसला किया गया। इस संबंध में प्रस्ताव पारित किया गया, जिस पर 37 विधायकों ने दस्तखत किए। बैठक में दो केंद्रीय ऑब्जर्वर भी मौजूद थे।
विज्ञापन
बैठक की शुरुआत में ही ब्रह्म मोहिंदरा ने अपनी बात रखने की इच्छा जताई। इस पर शकील ने कहा कि प्रस्ताव पास होने के बाद वह अपनी बात रखें। ब्रह्म मोहिंदरा ने कहा कि पिछले चार सालों के दौरान पूर्व सीएलपी लीडर सुनील जाखड़ ने विधानसभा में कांग्रेस का पक्ष मजबूती से रखा है, इसलिए उन्हें सम्मान मिलना चाहिए। कुछ और विधायकों ने भी जाखड़ की हिमायत की। प्रस्ताव पर 37 विधायकों ने दस्तखत किए। यूथ कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, रजनीश बब्बी और मोहम्मद सदीक बैठक में नहीं शामिल हुए।
विज्ञापन
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में शकील ने बताया कि विधायकों ने सीएलपी लीडर चुनने का अधिकार पार्टी प्रधान को दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक-दो दिनों में विधायक दल के नेता व उप नेता, चीफ व्हिप और व्हिप का एलान कर दिया जाएगा। बैठक के बाद केंद्रीय ऑब्जर्वरों कुंवर आरपीएन सिंह और सत्यव्रत चतुर्वेदी ने एक-एक विधायक से अकेले में बातचीत की। सीएलपी लीडर के बारे में उनकी भी राय ली गई।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक कुछ विधायकों ने कहा कि दलितों के बड़े वोट बैंक को देखते हुए यह पद चरनजीत सिंह चन्नी को दिया जाना चाहिए। अब दोनों ऑब्जर्वरों की रिपोर्ट के आधार पर ही हाईकमान सीएलपी लीडर पर फैसला करेगा।