फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonali Phogat: एक और ड्रग तस्कर गिरफ्तार, सीबीआई जांच पर आज फैसला ले सकती है गोवा सरकार

Sun, 28 Aug 2022 01:24 PM IST
निवेदिता वर्मा एएनआई, चंडीगढ़
एएनआई, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 28 Aug 2022 01:24 PM IST
सार

 
 

विज्ञापन
Sonali Phogat murder case: One More drug peddler arrested by Anjuna Police
सोनाली फोगाट हत्याकांड। - फोटो : ANI

सोनाली फोगाट हत्याकांड में अंजुना पुलिस ने एक और गिरफ्तारी की है। पकड़े गए ड्रग तस्कर की पहचान रामा मांड्रेकर के रूप में हुई है। इस मामले में अब गिरफ्तारियों की कुल संख्या पांच हो गई है। टिकटॉक की पूर्व स्टार और रियलिटी टीवी शो बिग बॉस की प्रतियोगी सोनाली फोगाट (43) को गोवा आने के एक दिन बाद 23 अगस्त को अस्पताल में मृत लाया गया था।



अधिकारी ने बताया कि शनिवार की रात उत्तरी गोवा जिले की अंजुना पुलिस ने ड्रग तस्कर रामा उर्फ रामदास मांड्रेकर को एक अन्य तस्कर दत्ताप्रसाद गांवकर को कथित तौर पर ड्रग्स की आपूर्ति करने के आरोप में गिरफ्तार किया, जो पहले से ही इस मामले में हिरासत में है। कोर्ट ने हत्याकांड में तीन आरोपियों कर्लीज रेस्तरां के मालिक एडविन नुन्स, ड्रग तस्कर रामा मांड्रेकर और दत्ताप्रसाद गांवकर को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। गोवा कोर्ट ने नून्स की जमानत अर्जी खारिज कर दी है।

वहीं गोवा के सीएम प्रमोद सांवत ने कहा कि हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने मुझसे बात कर मामले में गहन जांच का अनुरोध किया है। सोनाली के परिवार के सदस्य उनसे मिले और सीबीआई जांच की मांग की। इसी बारे में उन्होंने मुझसे बात की। मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है। तमाम औपचारिकताओं के बाद आज जरूरत पड़ी तो सीबीआई को मामला सौंप दिया जाएगा।  

Sonali Phogat murder case: One More drug peddler arrested by Anjuna Police
सोनाली फोगाट - फोटो : अमर उजाला
गांवकर ने मामले के दो अन्य आरोपियों सुधीर सागवान और सुखविंदर सिंह को ड्रग्स की आपूर्ति की थी, जो गोवा यात्रा पर फोगाट के साथ थे। गोवा पुलिस ने शनिवार को कहा कि फोगाट को उसकी मौत से कुछ घंटे पहले उसके सहयोगियों ने मेथामफेटामाइन दी थी। पुलिस ने पहले कहा था कि गांवकर ने फोगट के सहयोगियों सागवान और सिंह को कथित तौर पर नशीला पदार्थ मुहैया कराया था।
 
Sonali Phogat murder case: One More drug peddler arrested by Anjuna Police
सोनाली फोगाट - फोटो : अमर उजाला
एक अन्य गिरफ्तार एडविन नून्स उत्तरी गोवा में कर्लीज़ रेस्तरां का मालिक है, जहां फोगाट और उसके सहयोगियों ने 22 और 23 अगस्त की मध्यरात्रि को पार्टी की थी। पुलिस उपाधीक्षक जीवबा दलवी ने बताया कि फोगट को मेथामफेटामाइन दिया गया और रेस्तरां के शौचालय से कुछ बची हुई दवा बरामद की गई। सागवान और सुखविंदर सिंह ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि उन्होंने गांवकर से ड्रग्स की खरीद की थी, जो अंजुना के होटल ग्रैंड लियोनी रिज़ॉर्ट में रूम बॉय के रूप में काम करता था, जहां वे रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sonali Phogat murder case: One More drug peddler arrested by Anjuna Police
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp
सिंह और सांगवान पर हत्या का आरोप है, जबकि नून्स और गांवकर पर नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। शनिवार को सोशल मीडिया पर रेस्टोरेंट के सीसीटीवी फुटेज का वीडियो सामने आया था। एक वीडियो में, फोगाट को सांगवान के साथ नाचते हुए देखा जाता है और बाद में उसे पानी पीने के लिए मजबूर करते हुए देखा जाता है, जिसे वह तुरंत थूक देती है। एक अन्य वीडियो में फोगाट को आरोपी द्वारा रेस्तरां से बाहर ले जाते हुए दिखाया गया है। वह लड़खड़ाती हुई और बाहर जाते समय सीढ़ियों के पास लगभग गिरती हुई दिखाई दे रही है।
 
विज्ञापन
Sonali Phogat murder case: One More drug peddler arrested by Anjuna Police
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp
डॉक्टरों ने कहा था कि फोगाट को दिल का दौरा पड़ा था, लेकिन उसके भाई ने आरोप लगाया कि सोनाली के साथ गोवा गए सांगवान और सिंह ने उसकी मौत में भूमिका निभाई थी। स्थानीय अदालत ने शनिवार को सांगवान और सिंह को 10 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed