फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Six swine flu patients found in Mohali; H1N1 confirmed at AIIMS.

Chandigarh News: मोहाली में स्वाइन फ्लू के छह मरीज मिले, एम्स में एच1एन1 की पुष्टि

Thu, 27 Aug 2026 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Six swine flu patients found in Mohali; H1N1 confirmed at AIIMS.
मोहाली। मौसम में बदलाव के बीच मोहाली में स्वाइन फ्लू के मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। फेज-6 स्थित एम्स मोहाली में जांच के दौरान छह मरीजों में एच1एन1 संक्रमण की पुष्टि हुई है। वीरवार को आई जांच रिपोर्ट में इन मरीजों के स्वाइन फ्लू पॉजिटिव होने की जानकारी सामने आई। अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों तेज बुखार, सर्दी-जुकाम और फ्लू जैसे लक्षणों वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ी है।
विज्ञापन

एम्स मोहाली के एडिशनल मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से ओपीडी में तेज बुखार, जुकाम और सर्दी की शिकायत लेकर बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे थे। लक्षणों को देखते हुए डॉक्टरों ने स्वाइन फ्लू की जांच कराई। रिपोर्ट आने पर छह मरीजों में एच1एन1 की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

तेज बुखार, खांसी और बदन दर्द को न करें नजरअंदाज
डॉ. अमित ने कहा कि तेज बुखार, खांसी, जुकाम, बदन दर्द और कमजोरी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसे लक्षण होने पर समय पर डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए। बच्चों और बुजुर्गों में फ्लू जैसे लक्षण दिखें तो विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण आने वाले दिनों में फ्लू जैसे लक्षणों वाले मरीजों की संख्या बढ़ सकती है। ऐसे में लोगों को संक्रमण से बचाव के उपाय अपनाने चाहिए। खांसते और छींकते समय मुंह ढकें, हाथों की नियमित सफाई रखें और बीमारी की स्थिति में भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद से दवा लेने से बचें
चिकित्सकों ने लोगों को फ्लू जैसे लक्षण दिखने पर खुद से दवा लेने के बजाय डॉक्टर की सलाह लेने को कहा है। स्वास्थ्य विभाग भी लोगों से सतर्क रहने और लक्षणों को गंभीरता से लेने की अपील कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed