फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   severe heat wave alert in punjab weather all update news

तप रहा पंजाब: 44.5 डिग्री पहुंचा पारा, आज से हीट वेव का प्रकोप, अगले तीन दिन के लिए भी अलर्ट जारी

Thu, 16 May 2024 09:12 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 16 May 2024 09:12 AM IST
सार

मौसम शुष्क रहने के कारण अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि जारी है। बुधवार को 1.6 डिग्री की वृद्धि के साथ अधिकतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। वहीं मौसम विभाग ने 16-17 मई के लिए येलो व 18-19 के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
severe heat wave alert in punjab weather all update news
पंजाब में गर्मी का प्रकोप जारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में सूरज आग उगल रहा है। बुधवार राज्य में सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। समराला में पारा 44.5 डिग्री पर पहुंच गया था। वहीं आज से प्रदेश में हीट वेव का अलर्ट है। मौसम विभाग ने 16-17 मई के लिए येलो व 18-19 के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि इस दौरान तापमान 46 डिग्री पार जा सकता है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने बताया कि अमृतसर समेत पंजाब के चार प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री से लेकर 4.3 डिग्री तक अधिक रहा। अमृतसर का पारा 42.0 डिग्री (सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक), लुधियाना का 41.6 (सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक ), पटियाला का 42.4 डिग्री (सामान्य से 4.3 डिग्री ऊपर), पठानकोट का 42.4, बठिंडा का 42.6 (सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक), गुरदासपुर का 40.0, एसबीएस नगर का 40.4, बरनाला का 42.4, फिरोजपुर का 42.2, जालंधर का 41.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 1.4 डिग्री की वृद्धि देखने को मिली। फिलहाल यह सामान्य के नजदीक बना है। जालंधर का न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री रहा। इसके अलावा अमृतसर का 22.8, लुधियाना का भी 22.8, पटियाला का 22.6, पठानकोट का 22.2, बठिंडा का 23.4, फरीदकोट का 23.0, एसबीएस नगर का 22.7, बरनाला का 22.3, फिरोजपुर का 22.3 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


पंजाब में बुधवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रिकार्ड किया गया है। अगले पांच से सात दिन पंजाब में मौसम शुष्क बना रहेगा, जिससे तापमान में और बढ़ोतरी होगी। वीरवार से हीट वेव चलेंगी। पंजाब का मालवा क्षेत्र सीवियर हीट वेव की चपेट में अधिक रहेगा। बच्चों व बुर्जुगों को हीट वेव से बचने की विशेष रूप से सलाह दी गई है। -एके सिंह, निदेशक, मौसम विभाग, चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed