फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sensational disclosure: transfusions of HIV infected blood, 19 people have HIV

संक्रमित रक्त चढ़ाने से चंडीगढ़ के 19 लोगों को एचआईवी

Wed, 01 Jun 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 01 Jun 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
Sensational disclosure: transfusions of HIV infected blood, 19 people have HIV
ब्लड - फोटो : demo pics

बीते 17 महीने में पूरे भारत में 2,234 लोग संक्रमित (इंफेक्टेड) ब्लड चढ़ाने से एचआईवी के शिकार हुए हैं। इनमें पंजाब के 88, हरियाणा के 99 और चंडीगढ़ के 19 लोग शामिल हैं। हालांकि पूरे देश में सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश के 361 लोग एचआईवी के शिकार हुए हैं। यह खुलासा आरटीआई एक्टिविस्ट चेतन कोठारी की ओर से मांगी गई सूचना के आधार पर नेशनल एड्स कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (नाको) ने जवाब दिया है।

विज्ञापन


कोठारी का कहना है कि यह एक गंभीर मुद्दा है। इसमें सरकार को तुरंत दखल देनी चाहिए। यह जांच का विषय है कि आखिर कैसे संक्रमित ब्लड लोगों में चढ़ गया। इससे मरीज की जान आफत में पड़ जाएगी। हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि चंडीगढ़ में जिन 19 लोगों को एचआईवी हुआ है, उन्हें संक्रमित ब्लड किस अस्पताल में चढ़ाया गया।
विज्ञापन


रक्त चढ़ाने से पहले जांच जरूरी
रक्तदान के बाद ब्लड की जांच जरूरी है। रक्त में एचआईवी, एचबीवी, हैपेटाइटिस सी, मलेरिया और अन्य इंफेक्शन की जांच जरूरी होता है। यदि रक्त में किसी प्रकार का इंफेक्शन मिलता है तो ब्लड बैंक की ओर से रक्तदाता को सूचना दी जाती है। यह अनिवार्य प्रक्रिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लड बैंक और नाको की ओर से इस बारे में गाइडलाइंस भी जारी की गई है। नाको से जुड़े अधिकारी बताते हैं कि पहले के बजाय अब स्थिति में सुधार आया है। 20 साल पहले ब्लड से एचआईवी का रेट आठ से दस प्रतिशत होता था, लेकिन अब यह मात्र एक प्रतिशत रह गया है। अगले कुछ वर्षों में कोशिश रहेगी कि इस इंफेक्शन को जीरो तक लाया जाए।

कहां कितने लोगों को एचआईवी
प्रदेश          पीड़ित लोग

यूपी            361
गुजरात         292
महाराष्ट्र        276
बिहार           91
हरियाणा        99
पंजाब          88
चंडीगढ़        19
हिमाचल प्रदेश  00

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed