फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   senior bjp leader son charged for molestation

IAS की बेटी से छेड़छाड़ मामले में बीजेपी के वरिष्ठ नेता का बेटा गिरफ्तार

Sat, 05 Aug 2017 07:36 PM IST
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 05 Aug 2017 07:36 PM IST
विज्ञापन
senior bjp leader son charged for molestation
बीजेपी नेता का बेटा गिरफ्तार
बीजेपी के वरिष्ठ नेता के बेटे पर एक आईएएस की बेटी ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया। चंडीगढ़ सेक्टर 26 थाना पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


डीएसपी सतीश कुमार ने बताया कि हरियाणा के एक आईएएस की बेटी ने छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। मामले की जांच की जा रही है और 354डी के तहत मामला दर्ज कर दिया गया है। युवकों की पहचान विकास और आशीष के रूप में हुई है और फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

गाड़ी का पीछा किया और कमेंट किए

senior bjp leader son charged for molestation
लड़की के साथ छेड़छाड़ - फोटो : डेमो फोटो
डीएसपी ने बताया कि आईएएस की बेटी ने शिकायत दर्ज कराई थी। ​इसमें बताया गया कि बीते दिन वह किसी काम से ग्रीन मार्केट गई थी। वहां विकास और आशीष ने उसकी गाड़ी का पीछा किया। वे कमेंट कर रहे थे और उन्होंने कई बार गाड़ी पर हाथ भी मारा।

लड़की का कहना है कि वे दोनों नशे में धुत्त थे। डीएसपी ने बताया कि लड़की की शिकायत पर जांच की गई तो पता चला कि विकास बीजेपी नेता का बेटा है। पुलिस टीम ने देर रात दोनों को हाउसिंग बोर्ड के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed