फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   See 11 Types of Bear in Chhatbir Zoo

11 अनोखे भालू देखने हैं तो आइए छतबीड़ जू

Mon, 21 Jul 2014 04:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 21 Jul 2014 04:12 PM IST
विज्ञापन
See 11 Types of Bear in Chhatbir Zoo

भागो... भागो... भालू आ गया। भालू दर्शन की आस में करीब आधा घंटा तक नजरें गड़ाए 25 विजिटर्स निराश होकर बाड़े से हटे ही थे कि अचानक एक आवाज ने उनको चौंका दिया। मोटा ताजा भालू उनके सामने था। उत्सुकता नाहक नहीं थी। बचपन में घर के सामने भालू का इतना नाच देखा है कि अब बिना इसको देखे रहा नहीं जाता।

विज्ञापन


अब मदारी का खेल तो है नहीं जो बच्चों को दिखा सकें। अब भालू को देखने के लिए सिर्फ चिड़ियाघर रह गए हैं। विजिटर्स को क्या मालूम कि गर्मी में भालू के दर्शन करने के लिए कितना इंतजार करना पड़ेगा। अगर, भालू को बर्फ के संग खेलने में मजा आता है तो आप कर ही क्या सकते हैं?
विज्ञापन


खेल खत्म होगा तभी होंगे दर्शन। दो-दो क्विंटल बर्फ की सिल्ली उछालकर खेलना उसे ज्यादा पसंद है। छतबीड़ जू में ग्यारह हिमालयन भालू हैं। हर भालू को एक सिल्ली बर्फ की दी जाती है। कई बार यह सिल्ली भीतर रखते हैं तो कई बार सिल्ली को बाहर ही रख दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खेलने के लिए बनाया मचान

See 11 Types of Bear in Chhatbir Zoo

भालू थोड़ा संजीदा जानवर है और इसीलिए उसको खेलने के लिए भी मचान बनाया गया है। गर्मी से भालू को राहत देने के लिए तालाब भी बनाया गया है।

खिचड़ी देंगे तो मस्त होंगे भालू

छतबीड़ जू के हिमालयन ब्लैक बियर वेजीटेरियन हैं। उनको सुबह और शाम के समय जबरदस्त डाइट दी जाती है। भालू के लिए खासतौर से चावल और दाल की खिचड़ी बनाई जाती है। इसमें हरेक को आधा किलो चावल और आधा किलो दाल की खिचड़ी परोसी जाती है।

ओमनीओरस होते हैं यह बियर

छतबीड़ अथॉरिटी के अनुसार, भालू ओमनीओरस होते हैं। उनको कुछ भी मिलता है तो खाना पसंद करते हैं। शिकार में उनको काफी विश्वास है। छतबीड़ जू में भालू को वेजीटेरियन डाइट ही दी जाती है।

भालू के बारे में यह भी जाने

See 11 Types of Bear in Chhatbir Zoo

भालू या रीछ सीडे (rsidae) परिवार का एक स्तनधारी जानवर है। इसकी आठ ज्ञात जातियां हैं। यह एशिया, यूरोप, उत्तर अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के महाद्वीपों में पाया जाता है।

ध्रुवी भालू (पोलर बीयर) अधिकतर मांस-मछली खाता है और बड़ा पांडा (जायंट पांडा) सिर्फ़ बांस के पत्ते-टहनियां खाता है, लेकिन भालुओं की अन्य छह जातियां सर्वाहारी होती हैं और मांस और वनस्पति दोनों खाती हैं। भालू अकेले रहना पसंद करते हैं। सिर्फ बच्चे जनने के लिए नर और मादा साथ करते हैं और फिर अलग हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed