{"_id":"5978998e4f1c1b61158b4610","slug":"sanjay-singh-appeared-in-ludhiana-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदालत में पेश हुए संजय सिंह, बाहर आकर बोले- पंजाब की स्थिति बद से बदतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अदालत में पेश हुए संजय सिंह, बाहर आकर बोले- पंजाब की स्थिति बद से बदतर
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Thu, 27 Jul 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
संजय सिंह
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा है कि चार माह में ही कांग्रेस हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। सूबे में कानून-व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर हो गई है। भ्रष्टाचार, लूट खसोट बढ़ रही है, लेकिन सरकार का स्थितियों पर कोई नियंत्रण नहीं है। संजय सिंह पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया की ओर से दायर मानहानि के मामले में यहां बुधवार को अदालत में पेश हुए।
अदालत में पेशी के बाद संजय सिंह ने बातचीत के दौरान आरोप लगाया कि कैप्टन सरकार बिल्कुल फेल साबित हुई है। यह न तो किसानों का कर्ज माफ कर सकी, न ही युवाओं को रोजगार दे सकी। राज्य में कानून-व्यवस्था की हालत बदतर होती जा रही है। पादरी हत्याकांड इसका ताजा प्रमाण है। पूर्व के वर्षों की तरह ही आज भी सूबे में धार्मिक नेताओं को निशाना बनाया जाना जारी है।
यह अमरिंदर सिंह सरकार की जिम्मेदारी है कि वह केवल ईनामों का ऐलान करने की बजाए असल दोषियों को गिरफ्तार कर राज्य में कानून-व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास बहाल करे। यदि ऐसा हो तो ही ऐसे तत्व पूर्व सरकार की तरह पंजाब को फिर से आग में झौंकने की साजिश न रचें, लेकिन राणा गुरजीत का माइनिंग कांड व पादरी हत्याकांड से साफ है कि अमरिंदर सरकार भी पूर्व बादल सरकार के नक्शे-कदम पर चल रही है। आप इनका पूर्व में भी विरोध कर रही थी और आगे भी विरोध करती रहेगी।
विज्ञापन
संजय सिंह ने कहा कि आज नवजोत सिंह सिद्धू भ्रष्टाचार पर क्यों नहीं बोल रहे। पूर्व में हुए भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करना अच्छी बात है, लेकिन केवल बयान देने की बजाए उन्हें कदम उठाने चाहिए। अब तो उनकी अपनी सरकार है, उनका हाथ किसने रोका है? इस अवसर पर सर्बजीत कौर माणुके, हरजोत बैंस, दलजीत सिंह, बलदेव सिंह मौजूद रहे।