फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ruckus of party workers during BJP meeting in Hisar

हिसार में शिक्षामंत्री के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं का हंगामा, कुर्सियां तक उठाईं

Sat, 23 Nov 2019 01:31 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 23 Nov 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
Ruckus of party workers during BJP meeting in Hisar
बैठक के दौरान हंगामा। - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा चुनाव में हार-जीत का फीडबैक लेने आए शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर के सामने ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। हालात ऐसे हो गए कि कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई भी हुई और एक-दूसरे पर फेंकने के लिए कुर्सियां तक उठा ली गईं। हलके में सक्रिय अन्य नेताओं ने कार्यकर्ताओं को किसी तरह शांत किया। इसके बाद शिक्षा मंत्री ने बैठक ली। 

विज्ञापन


बैठक में शिक्षा मंत्री ने अशांति फैलाने वाले कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति व नीति सीखने की हिदायत दे डाली। हांसी व हिसार हलके की हुई बैठक में भी कार्यकर्ताओं ने काम नहीं होने का दुखड़ा सुनाया और शिक्षामंत्री के सामने आग्रह किया कि इस बार कार्यकर्ताओं की सुनवाई जरूर की जाए। मामला तब बिगड़ा, जब नलवा हलके की समीक्षा होने लगी। 
विज्ञापन


जैसे ही कार्यकारी जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार बोलने उठे तो कुछ कार्यकर्ता उनका विरोध करने लगे। विरोध कर रहे कार्यकर्ता आरोप लगाने लगे कि सुजीत कुमार ने चुनाव में पार्टी प्रत्याशी रणबीर गंगवा की खिलाफत की और कांग्रेस के लिए वोट मांगे। उन्होंने सुजीत कुमार के लिए अपशब्दों का भी प्रयोग किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इतने में ही सुजीत कुमार के समर्थक भी खड़े हो गए और उन्होंने रणबीर गंगवा समर्थकों का विरोध करना शुरू कर दिया। दोनों तरफ से आरोप-प्रत्यारोप के चलते बैठक में जबरदस्त हंगामा हो गया और दोनों तरफ से समर्थक अपने-अपने नेताओं के पक्ष में नारेबाजी करने लगे। करीब आधे घंटे तक यह सारा घटनाक्रम चलता रहा।

शिक्षामंत्री बोले- इनेलो की प्रवृत्ति छोड़कर भाजपा के सिद्धांत अपनाओ
हंगामे के कारण नलवा हलके की बैठक को जल्दबाजी में निपटा दिया गया। सुजीत कुमार, घोलू गुर्जर व विधायक रणबीर गंगवा ने अपनी बात रखी। सूत्रों के अनुसार माइक पर अपनी बात रखते हुए सुजीत कुमार ने आरोप लगाए कि हंगामा करने वाले लोग हर समय विधायक के साथ रहते हैं। इसके बाद शिक्षामंत्री को संबोधन के लिए बुलाया गया। शिक्षामंत्री ने हंगामा करने वालों को नसीहत दी कि इनेलो की प्रवृत्ति छोड़कर अब भाजपा के सिद्धांत अपनाओ। इस तरह की हरकतें भाजपा में नहीं चलेंगी। मेहनत करो और आगे बढ़ो।

डॉ. कमल गुप्ता ने दी एक नेता को शब्दों के ठीक चयन की नसीहत

सूत्रों की मानें तो बैठक के दौरान नलवा हलके से ही पार्टी के एक नेता ने अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने नलवा के साथ अन्य क्षेत्रों में भी पार्टी के लिए काम किया है। ऐसा कहते-कहते उन्होंने कहा कि वे आदमपुर में भी प्रचार के लिए गए थे, लेकिन ग्लैमर देखने नहीं, बल्कि पार्टी का प्रचार करने।

उनके इतना कहते ही हिसार के विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने उन्हें बीच में टोक दिया और कहा कि आदमपुर से चुनाव लड़ने वाली नेता हमारी सम्मानित बहन हैं, पार्टी की नेता हैं, इसलिए अपने शब्दों का चयन ठीक करो।

मुझे पता नहीं कि बैठक में मेरा विरोध क्यों किया गया। चुनाव के दौरान पार्टी ने जहां पर और जैसी ड्यूटी लगाई, मैंने वैसा ही काम किया। मेरे विरोध का कोई औचित्य नहीं था। फिर भी जो हुआ, वह पार्टी का अंदरूनी मामला है। - सुजीत कुमार, कार्यकारी जिलाध्यक्ष, भाजपा

हंगामे या झगड़े जैसी कोई बात नहीं है। वैसे ही कार्यकर्ता बातचीत कर रहे थे। हम सभी कार्यकर्ताओं के धन्यवादी हैं, जिन्होंने कड़ी मेहनत से नलवा हलके में पहली बार कमल खिलाया। पिछली बार विपक्ष के विधायक थे, लेकिन इस बार सत्तापक्ष में हैं तो पिछली बार जो कमी रह गई है, वो पूरी करवाएंगे। - रणबीर सिंह गंगवा, विधायक, नलवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed